Connect with us

Uncategorized

यहा सड़क पर मलबा हटा रही जेसीबी पर सुरक्षा दीवार गिरी” हादसे में एक व्यक्ति मौत “दो लोग गम्भीर रूप से घायल।

मुकेश कुमार

उत्तरकाशी जिले के पुरोला तहसील कंताड़ी सड़क पर मलबा हटाते समय सड़क की सुरक्षा दीवार ढहने से एक जेसीबी गहरी खाई में गिरी है। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि घटना में दो लोग गम्भीर घायल हुये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) सेंचुरी पेपर मिल में श्रमिक संगठनों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

यहा पुरोला तहसील के हुडोली- कंताड़ी सड़क पर नैलाड़ी के समीप ज्योति कंस्ट्रक्शन कम्पनी का एक जेसीबी मलबा हटा रहा था। इस दौरान सड़क की सुरक्षा दीवार ढहने से जेसीबी मशीन 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना पुरोला पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस व स्थानीय लोगो ने घायलो को खाई से निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) सेंचुरी पेपर मिल में श्रमिक संगठनों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

इधर पुरोला थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि घटना में हेल्पर राहुल कुमार (16) पंजाब की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ऑपरेटर गुरुजन सिंह (23) निवासी पंजाब व सूरज (25) निवसी जौनसार देहरादून गम्भीर घायल हुआ है। पुरोला में प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823