Connect with us

उत्तराखंड

बड़ी खबर:- लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव की समय-सारणी जारी, 31 मई को होगा मतदान

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआं के वर्ष 2026-2029 कार्यकाल हेतु चुनाव कार्यक्रम की समय-सारणी जारी कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार शर्मा एवं चुनाव अधिकारी संजय जोशी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 18 मई से प्रारंभ होकर 31 मई को मतदान एवं मतगणना के साथ संपन्न होगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 मई को दोपहर 2 बजे सदस्यता सूची सार्वजनिक की जाएगी। इसके बाद 19 एवं 20 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 21 मई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।


22 मई को नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। 23 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं 24 मई को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी कर प्रत्याशियों की अंतिम सूची घोषित की जाएगी।


चुनाव कार्यक्रम के तहत 26 मई को बैलेट पेपर का नमूना सार्वजनिक किया जाएगा, जबकि 27 से 30 मई तक चुनाव प्रचार चलेगा। 30 मई की शाम 5 बजे प्रचार समाप्त हो जाएगा।


व्यापार मंडल चुनाव के लिए 31 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद शाम 4 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी।


चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद व्यापारियों में चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है और विभिन्न पदों के संभावित प्रत्याशियों ने अपनी सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823