wh Uttarakhand: पहाड़ियों पर विवादित बयान देने के बाद अब मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल बोले कुछ ऐसा कि……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand: पहाड़ियों पर विवादित बयान देने के बाद अब मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल बोले कुछ ऐसा कि……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand: पहाड़ियों पर विवादित बयान देने के बाद अब मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल बोले कुछ ऐसा कि…….

ऋषिकेशः उत्तराखंड विधानसभा में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। वहीं, अपने इस बयान को लेकर वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना पक्ष रखा है। इसी के साथ ही उन्होंने मां गंगा से न्याय की गुहार लगाई है।  

मंत्री प्रेमचंद माफी मांगने के लिए तैयार
मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पश्चाताप के लिए ऋषिकेश में मां गंगा की शरण में पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने निहित स्वार्थ के लिए दुष्प्रचार में लगे हुए हैं।

कहा कि जिसमें कांग्रेस शामिल है। जो लगातार चार बार से चुनाव में हार रही है। अभी इस निकाय चुनाव में बुरी तरह हारी है। वो अपनी हार नहीं पचा पा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि यदि यह दुष्प्रचार समाप्त हो सकता है तो मैं उनके चरणों में लौट कर माफी मांगने को तैयार हूं। कहा कि आप दुष्प्रचार करना छोड़िए।

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मां गंगा से लगाई न्याय की गुहार
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मां गंगा से न्याय की गुहार लगाई। कहा कि, “मां मैं तेरे चरणों में आया हूं। जो लोग निहित स्वार्थों के लिए मुझे निशाना बनाते हुए विकास को बाधित करने का काम कर रहे हैं या अपने स्वार्थ के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं। मां तू उनका भी कल्याण कर और मुझे भी न्याय दे।” कहा कि, “गंगा मेरी मां है और मैं गंगा का बेटा हूं। हमेशा मां गंगा की कृपा मुझ पर बनी रहती है।”

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823