wh अजब-गजब: जयमाल के समय दुल्हन को लगी टॉयलेट, बाथरूम गई और फिर………..दूल्हा करता रहा इंतजार - UK LIVE 24 NEWS NETWORK अजब-गजब: जयमाल के समय दुल्हन को लगी टॉयलेट, बाथरूम गई और फिर………..दूल्हा करता रहा इंतजार - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

अजब-गजब: जयमाल के समय दुल्हन को लगी टॉयलेट, बाथरूम गई और फिर………..दूल्हा करता रहा इंतजार

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के भरोहिया गांव में एक शादी के दौरान धोखाधड़ी का मामला सामने आया। एक युवक जो सीतापुर से शादी करने आया था अपनी दुल्हन का इंतजार करता रह गया जबकि दुल्हन शादी के मंडप से अचानक बाथरूम में चली गई और दूल्हे को धोखा देकर शादी का सामान और ज्वेलरी लेकर फरार हो गई।

वहीं दूल्हा वरमाला लेकर इंतजार करता रह गया।

कैसे हुआ धोखा?

जानकारी के अनुसार सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के रहने वाले कमलेश कुमार की पहली पत्नी का निधन हो चुका था। घर की जिम्मेदारी संभालने और बच्चों की देखभाल के लिए वह फिर से शादी करना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक बिचौलिए से हुई जिसने उन्हें एक युवती से शादी कराने का वादा किया। बिचौलिए ने कमलेश को एक युवती का फोटो दिखाया जिसे उन्होंने पसंद किया और इसके बाद बिचौलिए ने 30 हजार रुपये लिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

कुछ दिन बाद बिचौलिए ने कमलेश को बताया कि शादी पक्की हो गई है और गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के भरोहिया गांव स्थित शिव मंदिर में शादी का आयोजन किया गया। कमलेश ने शादी की तैयारियों में जुटते हुए अपनी दुल्हन को साज-श्रृंगार के सामान, नए कपड़े और ज्वेलरी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

जयमाला के दौरान हुआ धोखा

शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गईं और जयमाला की बारी आई। दूल्हा हाथ में वरमाला लेकर दुल्हन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान दुल्हन ने बाथरूम जाने की बात कही और फिर अचानक गायब हो गई। जब काफी समय तक दुल्हन नहीं लौटी तो दूल्हा उसकी तलाश में निकल पड़ा लेकिन तब तक दुल्हन गहनों और अन्य शादी के सामान के साथ फरार हो चुकी थी।

वहीं कमलेश और उसका परिवार दुल्हन को कस्बे में खोजते रहे मोबाइल पर उसकी फोटो दिखाकर लोगों से पूछताछ की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस घटना से कमलेश को गहरा झटका लगा और वह पूरी तरह से परेशान हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

इस मौके पर कमलेश ने बताया कि पुलिस को इस घटना की कोई शिकायत नहीं दी गई है। खजनी थाने के एसपी साउथ जितेन्द्र कुमार ने कहा कि अगर पीड़ित पक्ष शिकायत करता है तो पुलिस मामले की जांच करके कानूनी कार्रवाई करेगी।

वहीं यह घटना यह दर्शाती है कि धोखाधड़ी के मामलों में सावधानी जरूरी है खासकर जब लोग किसी बिचौलिए पर विश्वास करके रिश्ते में कदम रखते हैं।

स्रोत im

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823