wh भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

भीमताल/रामगढ़। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत रिठा पोखरा का दौरा कर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे।

समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर मंत्री कैड़ा ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनहित सर्वोपरि रहेगा।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823