wh Big Breaking: लालकुआं सीट से कांग्रेस की अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ अस्मिता मिश्रा को इस पुरानी और बड़ी पार्टी ने दिया खुला समर्थन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Big Breaking: लालकुआं सीट से कांग्रेस की अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ अस्मिता मिश्रा को इस पुरानी और बड़ी पार्टी ने दिया खुला समर्थन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Big Breaking: लालकुआं सीट से कांग्रेस की अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ अस्मिता मिश्रा को इस पुरानी और बड़ी पार्टी ने दिया खुला समर्थन


लालकुआं, 20 जनवरी

  • माले ने नगर पंचायत लालकुआं में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अस्मिता मिश्रा को दिया समर्थन
  • सभी वाम, प्रगतिशील, लोकतांत्रिक संगठनों व आम जनता से कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने की अपील

भाकपा(माले) जिला कमेटी ने लालकुआं नगर पंचायत में कांग्रेस से अध्यक्ष पद प्रत्याशी डॉ अस्मिता मिश्रा को समर्थन देने का निर्णय लिया है। पार्टी की एक बैठक में चर्चा उपरांत भाकपा(माले) जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, भाजपा सरकार हर बार नया इंजन जोड़ने के नाम पर चुनाव मैदान में उतरती है और जीतने के बाद आमजन पर आपदा लादने का काम करती है।

भाजपा सरकार के राज में अभी तक लालकुआं में नजूल व कच्ची जमीनों पर रहने वाली आबादी को मालिकाना हक नहीं मिला है, पेपर मिल के प्रदूषण पर कोई रोक नहीं है, लालकुआं की बड़ी आबादी नगर पंचायत क्षेत्र से बाहर है, ओवर ब्रिज और बस अड्डा वायदों के कागजों पर ही है, विकास के नाम पर बिना किसी मुआवजे के गरीबों और सैकड़ों व्यापारियों का रोजगार भाजपा के राज में तबाह हुआ है अब भाजपा किस मुंह से नगर पंचायत चुनाव में वोट मांगने उतर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, चेयरमैन लोटनी ने रखा प्रस्ताव ये अहम प्रताव........

जनता को वोट देते समय इन सभी सवालों को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि, पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता को भाजपा सरकार बिजली के प्रीपेड मीटर से महंगाई का तोहफा देना चाहती है इसलिए राज्य की धामी सरकार ने प्रदेश के बिजली विभाग को भी अडानी के हाथों दे दिया है और अडानी की कंपनी यहां प्रीपेड मीटर लगाकर आमजनता को आर्थिक रूप से संकट में डाल देगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की सहभागिता में बिंदुखत्ता व हल्दूचौड़ में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ हुए आयोजित.........

ऐसे में भाजपा का नगर निकाय चुनावों में जीतना जनता के लिए नई आफत ही साबित होगा। इसलिए भाकपा माले ने लालकुआं नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अस्मिता मिश्रा को समर्थन देने का फैसला लिया है।

माले नेताओं ने कहा कि, भाजपा की धामी सरकार हर मोर्चे पर फेल है और भाजपा के राज में विकास ठप्प है इसलिए वो विकास के नाम पर नहीं बल्कि धार्मिक विभाजन के आधार पर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की सहभागिता में बिंदुखत्ता व हल्दूचौड़ में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ हुए आयोजित.........

यही कारण है कि भाजपा प्रत्याशी जनता का ध्यान भटकाने के लिए सांप्रदायिक बयानबाजी कर रहे हैं। जो कि लालकुआं के सामाजिक ताने बाने को ध्वस्त करने की कोशिश है जिसका जनता को उनके खिलाफ वोट देकर जवाब देना चाहिए। भाकपा माले सभी वामपंथी, लोकतांत्रिक, प्रगतिशील संगठनों व आम जनता से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अस्मिता मिश्रा को समर्थन देते हुए जिताने की अपील करती है।

इस अवसर पर जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, वरिष्ठ नेता पुष्कर दुबड़िया, निर्मला शाही, कमल जोशी, धीरज कुमार, आनंद सिंह दानू, किशन राम आदि उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823