Connect with us

उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर। मंदिर के धार्मिक कार्यक्रमों में लिया भाग, तो पुलिस क्षेत्राधिकार के खिलाफ शुरू हुई जांच, ये है पूरा मामला

वर्दी नियमों के उल्लंघन मामले में संभल के सीओ अनुज कुमार चौधरी के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस संबंध में डीजीपी से शिकायत की थी।

अमिताभ ठाकुर ने कहा था कि अनुज चौधरी ड्यूटी के दौरान लगातार विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते दिख रहे हैं। इनमें धार्मिक जुलूस से संबंधित गदा उठाने और उसे पुजारी को देने, ड्यूटी के दौरान भजन गाने, विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के कार्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

इनमें कई कार्य उनके द्वारा पुलिस वर्दी में किया जा रहा है। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के नियम 3 व 4 के उल्लंघन के साथ वर्दी धारण के संबंध में डीजीपी के सर्कुलर दिनांक 6 अक्तूबर 2014 का स्पष्ट उल्लंघन बताया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

इस संबंध में एएसपी श्रीश्चंद्र ने आख्या तैयार की। इसमें लिखा कि डीआईजी मुरादाबाद के आदेश पर सीओ के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। अनुज चौधरी को बयान दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया है। जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

स्रोत im

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823