wh (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के पर्वतीय समाज बहुल क्षेत्र बिंदुखत्ता के लोगों ने विधायक अरविंद पांडे को सांसद का टिकट दिए जाने के लिए उठाया ये कदम, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के पर्वतीय समाज बहुल क्षेत्र बिंदुखत्ता के लोगों ने विधायक अरविंद पांडे को सांसद का टिकट दिए जाने के लिए उठाया ये कदम, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(बड़ी खबर) नैनीताल जिले के पर्वतीय समाज बहुल क्षेत्र बिंदुखत्ता के लोगों ने विधायक अरविंद पांडे को सांसद का टिकट दिए जाने के लिए उठाया ये कदम, देखें रिपोर्ट:-

(बड़ी खबर) नैनीताल जिले के पर्वतीय समाज बहुल क्षेत्र बिंदुखत्ता के लोगों ने विधायक अरविंद पांडे को सांसद का टिकट दिए जाने के लिए उठाया ये कदम, देखें रिपोर्ट:-

हल्द्वानी (नैनीताल)
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

नैनीताल जनपद के विकासखंड क्षेत्र हल्द्वानी के अंतर्गत पर्वतीय समाज बहुल क्षेत्र बिंदुखत्ता के वासियों ने गदरपुर से वर्तमान विधायक और पूर्व में शिक्षा मंत्री रह चुके अरविंद पांडे को आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सांसद का टिकट दिए जाने के लिए एकजुट होकर हुंकार भरी और इसके लिए यहां के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेज कर अरविंद पांडे को सांसद का टिकट दिए जाने की अपील की।

गौरतलब हौ कि बिंदुखत्ता मूल रूप से पर्वतीय समाज के लोगों का एक विस्तृत क्षेत्र है जिसे मिनी उत्तराखंड के नाम से भी जाना जाता है यहां हल्दूधार क्षेत्र में क्षेत्रवासियों ने आपस में एक सामान्य बैठक का आयोजन किया और भारतीय जनता पार्टी सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाये। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने अरविंद पांडे जिंदाबाद और हमारा नेता कैसा हो अरविंद पांडे जैसा हो किनारे भी लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, चेयरमैन लोटनी ने रखा प्रस्ताव ये अहम प्रताव........

सभी लोगों ने एक सुर में कहा कि गदरपुर के वर्तमान विधायक अरविंद पांडे ने अपने शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में एनसीईआरटी की किताबों को प्रभावित तरीके से लागू करवा कर जन कल्याणकारी कार्य किया जिसकी वजह से आम जनमानस सहित गरीब तबके के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर लाभ मिला है यदि उन्हें सांसद का टिकट दिया जाता है तो वह भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत दर्ज करवाएंगे और संपूर्ण नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र का चहुँमुखी विकास हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की सहभागिता में बिंदुखत्ता व हल्दूचौड़ में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ हुए आयोजित.........

इस मौके पर मुख्य रूप से अर्जुन कुमार, दुर्गा देवी, अरुण कुमार, तारा सिंह, इंदर सिंह, पंकज कुमार, कुशल आर्य, दीपा देवी, लीला देवी, लक्ष्मी देवी, आशा देवी, जानकी देवी, मनीषा देवी, कुंदन कुमार, रेखा देवी, उमेद राम, कुशाल सिंह अंजली आर्य, सरिता देवी, भूपेंद्र पाल, जयराम, दीपक राम, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823