wh ब्रेकिंग नैनीताल। जिले में सुबह से हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर, अलर्ट मोड पर आए प्रशासन ने कई लोगों को समय से पहले सुरक्षित घरों से बाहर निकाला, देखें वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK ब्रेकिंग नैनीताल। जिले में सुबह से हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर, अलर्ट मोड पर आए प्रशासन ने कई लोगों को समय से पहले सुरक्षित घरों से बाहर निकाला, देखें वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

आपदा

ब्रेकिंग नैनीताल। जिले में सुबह से हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर, अलर्ट मोड पर आए प्रशासन ने कई लोगों को समय से पहले सुरक्षित घरों से बाहर निकाला, देखें वीडियो

हल्द्वानी में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है इसके अलावा पहाड़ों पर भी भारी बारिश के चलते नदी, नाले, रपटे, गधेरे उफान पर है. को देखते हुए जिला प्रशासन नदी और नालों के तटवर्ती एवं संवेदनशील इलाके में रह रहे लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।


काठगोदाम के रक्सिया नाला, कलसिया नाला, देवखड़ी नाला, और गौला मे पहाड़ों से भारी पानी आ रहा है जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से नालों के किनारे रहे लोगों को घरों को खाली करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई के अलावा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय स्तर पर चमका लालकुआं नगर पंचायत, "अर्बन लर्नथॉन 2.0" में हासिल किया प्रथम स्थान.......

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मौसम विभाग के भारी से भारी बारिश होने के अलर्ट के बाद लगातार लोगों से अपील की जा रही है इसके अलावा हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग और हल्द्वानी कालाढूंगी रामनगर मार्ग में पढ़ने वाले रपटे, गधेरे और नालों में लोगों से सावधानी पूर्वक जाने की अपील की गई है.सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी थाने चौकियो के माध्यम से भी लोगों को सतर्क व सुरक्षित रहने के साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) चेयरमैन-कोतवाल विवाद का पटाक्षेप, प्रशासन की मध्यस्थता में बनी सहमति; धरना-कार्य बहिष्कार के समाप्त होते ही एस्मा का भी हुआ निस्तारण........

इसके अलावा आपदा प्रबंधन सहित सभी संबंधित विभागों व उनके अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं. और किसी भी दशा में मोबाइल फोन बंद न करने को कहा गया है.

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823