wh Breaking News: उत्तराखंड में फिर हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर मौत, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Breaking News: उत्तराखंड में फिर हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर मौत, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Breaking News: उत्तराखंड में फिर हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर मौत, देखें रिपोर्ट:-

काशीपुर: जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जसपुर बीएसबी इंटर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई.

हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बताते चलें कि उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ दिनों दिन बढ़ रहा है. आए दिन लोग सड़क हादसों में जान गंवा रहे हैं. बीती देर रात काशीपुर रोड स्थित टॉल प्लाजा के निकट चाय पीने के लिए जसपुर से निकले युवकों की कार अनियंत्रित होकर बीएसबी इंटर कॉलेज के पास पलट गई.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......

कार में पांच युवक सवार थे. हादसे में 19 वर्षीय शाहरुख, 21 वर्षीय आमिर और 20 वर्षीय खालिद नामक तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि फैज और नसीम दोनों घायल हो गए. घायल युवकों का काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....

वहीं रुद्रपुर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर जसपुर कोतवाल जगदीश ढकरियाल पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. मृतक शाहरुख, आमिर और खालिद तीनों चांद मस्जिद रहमत नगर जसपुर के निवासी थे. वहीं हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. जिसके बाद पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

बता दें कि राजधानी देहरादून में बीते 11 नवंबर को इनोवा हादसे में 3 युवक और 3 युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. हादसे में सभी की उम्र 19 से 24 साल के बीच थी. वहीं जसपुर हादसे ने एक बार फिर देहरादून सड़क हादसे की याद ताजा कर दी है. क्योंकि जसपुर कार हादसे में भी सभी युवक काफी कम उम्र के बताए जा रहे हैं.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823