उत्तराखंड
लालकुआं/मोटाहल्दू:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के आवास पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, क्षेत्रवासियों से किया संवाद
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के आवास पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, क्षेत्रवासियों से किया संवाद
लालकुआँ। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रविवार को लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के मोटाहल्दू स्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचकर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कैबिनेट मंत्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा भी की।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री के समक्ष अपने सुझाव और समस्याएं रखीं। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य सरकार जनहित और क्षेत्रीय विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कैबिनेट मंत्री के आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और जनसरोकारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता, सरल व्यवहार एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।