wh Champawat News: गहरी खाई में गिरी जा गिरी गौमाता, और फिर जान जोखिम में डालकर इस टीम ने…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Champawat News: गहरी खाई में गिरी जा गिरी गौमाता, और फिर जान जोखिम में डालकर इस टीम ने…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Champawat News: गहरी खाई में गिरी जा गिरी गौमाता, और फिर जान जोखिम में डालकर इस टीम ने……..

स्लग:गहरी खाई में गिरी गाय के लिए देवदूत बनी फायर स्टेशन लोहाघाट टीम


स्थान:लोहाघाट (चंपावत)


रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

आज 26

ग्राम प्रधान सुई (लोहाघाट) द्वारा फायर स्टेशन लोहाघाट को सूचना दी गई कि गांव की रीता जोशी की पालतू गाय गहरी खाई में फंस गई है।

काफी कोशिश के बाद भी नहीं निकल पा रही है सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए फायर स्टेशन लोहाघाट प्रभारी हंसदास सागर के नेतृत्व में एक टीम तत्काल घटनास्थल को रवाना हुई तथा कड़ी मेहनत एवं मशक्कत कर गाय को सकुशल खाई से निकाल कर महिला की गौशाला तक पहुंचाया तथा मौके पर पशु चिकित्सक लोहाघाट के द्वारा गाय का आवश्यक उपचार किया गया।

वही ग्रामीणों के द्वारा फायर टीम को धन्यवाद देते हुए उनके कार्य की सराहना की गई इसके बाद टीम वापस फायर स्टेशन लौटी। मालूम हो लोहाघाट के फायर फाइटर्स के द्वारा दुर्घटना व आपदा के वक्त अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद की जाती है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823