wh लालकुआं (नैनीताल) फैक्ट्री में संविदा श्रमिक की मौत, परिजनों को आर्थिक सहायता और नौकरी देने पर बनी सहमति….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) फैक्ट्री में संविदा श्रमिक की मौत, परिजनों को आर्थिक सहायता और नौकरी देने पर बनी सहमति…..


लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर कारखाने में कार्यरत एक संविदा श्रमिक की ड्यूटी के दौरान मौत हो जाने के बाद प्रबंधन, श्रमिक संगठनों और मृतक के परिजनों के बीच समझौता हो गया। समझौते के तहत मृतक श्रमिक के परिवार को आर्थिक सहायता और स्थायी रोजगार देने का निर्णय लिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता निवासी संविदा श्रमिक स्वर्गीय मोहन राम पुत्र स्व. हरक राम, मेसर्स एस. एम. इंटरप्राइजेज के माध्यम से सेंचुरी पल्प एंड पेपर कारखाने में कार्यरत थे। 19 मई 2026 को वह जनरल शिफ्ट में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान अपराह्न लगभग 4:15 बजे वह कारखाने के इंस्ट्रूमेंट विभाग के पीछे अचेत अवस्था में पड़े मिले।


सूचना मिलते ही इंस्ट्रूमेंट विभाग के अधिकारी अरविंद यादव द्वारा कारखाने की डिस्पेंसरी को जानकारी दी गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद बुधवार को प्रबंधन, मृतक के परिजनों और श्रम संगठनों के बीच वार्ता हुई। वर्ष 2021 और 2024 के पंजीकृत समझौतों के आधार पर मृतक श्रमिक की पत्नी भावना देवी को 9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि मृतक की पत्नी अथवा उनकी इच्छा अनुसार परिवार के किसी एक पात्र सदस्य को कारखाने में स्थायी नियोजन दिया जाएगा।
कारखाना प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) एस. के. बाजपेयी द्वारा सहमति पत्र जारी किया गया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823