Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी ब्रेकिंग। जिलाधिकारी वंदना ने इन विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये निर्देश

हल्द्वानी 21 जुलाई, 2024।

जिलाधिकारी वंदना ने कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में उद्यान विभाग, सिंचाई विभाग और लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ जिला योजना में प्रस्तावित विभागों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में उपस्थित उद्यान अधिकारी को जनपद में नर्सरियों का आधुनिकीकरण करने के लिए बनाई गई पंचवर्षीय योजना की कार्य योजना और प्रत्येक वर्ष के लिए तैयार किए गए प्लान की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

हल्द्वानी नगर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों में वर्षा जल संरक्षण संबंधी रिचार्ज पिट बनाए जाने हैं ।
बरसात के जल को संरक्षित करने के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी को डीप रिचार्ज पिट, शाफ़्ट,पुराने घराट को रिनोवेट करने की कार्य योजना तैयार करने और जिला योजना में इसको प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी स्थित सभी सरकारी कार्यालयों की सूची बनाकर सिंचाई और लघु सिंचाई को रिचार्ज पिट के लिए कार्य आवंटित कर दिए गए हैं।
दोनो विभाग तत्काल अपना कार्य प्रारंभ करें ।

सिंचाई खंड रामनगर को रामनगर शहर के ड्रेनेज प्लान के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

सिंचाई विभाग नैनीताल को कैंची धाम के निकट अमृत सरोवर बनाने के लिए कहा। कहा अमृत सरोवर को पर्यटक की दृष्टि का विकसित किया जाए।

इस दौरान बैठक में अर्थ एवं संख्या अधिकारी नैनीताल, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग और जिला उद्यान विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्रोत इनफॉरमेशन डिपार्मेंट उत्तराखंड

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823