wh Haldwani Breaking: यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौके पर मौत, जबकि…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Haldwani Breaking: यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौके पर मौत, जबकि…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Haldwani Breaking: यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौके पर मौत, जबकि……

हल्द्वानी। मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के तीनपानी में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायल का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....


पुलिस के अनुसार, मंडी पुलिस चौकी को एक ट्रक चालक ने सूचना दी कि बरेली रोड, तीनपानी मंडी के पास एक स्विफ्ट कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमें तीन लोग फंसे हुए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने कटर की मदद से कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं


मृतकों की पहचान संजीव चौबे (निवासी छती उडेरा, बागेश्वर) और गौरव जोशी (निवासी विलौना, बागेश्वर) के रूप में हुई है, जबकि हिमांशु कुमार (निवासी बागेश्वर) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन कार को टक्कर मारकर फरार हो गया।
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि दुर्घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823