wh हल्द्वानी (काम की खबर) तो आज मंगलवार को इस वजह से हल्द्वानी में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी (काम की खबर) तो आज मंगलवार को इस वजह से हल्द्वानी में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी (काम की खबर) तो आज मंगलवार को इस वजह से हल्द्वानी में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन…….

दिनांक 26.11.2024 को नारीमन चौराहा से रेलवे स्टेशन काठगोदाम तक वृक्षों के कटान व छटान कार्य के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान

नोट- यह डायवर्जन प्लान दिनांक 26.11.2024 को प्रातः 10:00 बजे से 17:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

1- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे।

2- शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन-

  • शनि बाजार से होते हुए गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे।
  • सिधी चौराहा से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे।
  • एस०डी०एम० कोर्ट तिराहा से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे।
  • तिकोनिया चौराहा से राजपुरा होते हुए गोल्चा कम्पाउण्ड से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे।

3- रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन गन्ना सैन्टर/शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

4- बरेली रोड से अआने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

5- रोडवेज / केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त रोडवेज / केमू की बसें ताज चौराहा से गोलापुल होते हुए गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

6- कॉलटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

स्रोत:- मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823