Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी (काम की खबर) डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर शोभा यात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात/डायवर्जन प्लान

डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर शोभा यात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान जनपद-नैनीताल

नोट-यह डायवर्जन प्लान दिनांक 14.04.2026 को शोभा यात्रा प्रारम्भ होने से समाप्ति तक प्रभावी रहेगा

शोभा यात्रा का रूट
मंगलपड़ाव से प्रारंभ होकर सिंधी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा,रोडवेज, एसडीएम कोर्ट तिराहा से होते हुए त्रिलोक पेट्रोल पंप तिराहा से प्रेम टॉकीज से रेलवे क्रासिंग से राजपुरा होते हुए तिकोनिया से डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए दोनहरिया से पंचक्की चौराहा होते हुए अंबेडकर पार्क दामूवादुंगा तक।

रोडवेज बसों का डायवर्जन
◼️रामपुर रोड से आने वाली रोडवेज की बसें टीपीनगर तिराहा से आईटीआई तिराहा से सिटी चौराहा होते हुए सीधे रोडवेज की ओर आ सकेंगी। जब रैली सिंधी चौराहा से रोडवेज के मध्य रहेगी तब रोडवेज की बसों को आईटीआई तिराहा से मेडिकल कॉलेज तक रोका जायेगा।
◼️बरेली रोड से आने वाली रोडवेज की बसें जब शोभा यात्रा मंगल पड़ाव से रोडवेज के मध्य रहेगी तब तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापुल होते हुए ताज चौराहा से रोडवेज स्टेशन तक आयेंगी। तत्पश्चात सीधे सिंधी चौराहा होते हुए रोडवेज को आएंगी।
◼️कालाढूंगी रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें लालडॉट से मुखानी चौराहा से कालाढुंगी चौराहा होते हुए रोडवेज आ सकेंगी। जब रैली कालाढुंगी चौराहा से रोडवेज के मध्य रहेगी तब रोडवेज बसों को लालडांठ तिराहा पर रोका जाएगा।
◼️पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली रोडवेज / केमू की बसें नारीमन तिराहा होते हुए तिकोनिया से सीधे रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।
◼️रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड /रामपुर रोड एवं कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसों को रोडवेज पश्चिमी गेट से सिंधी चौराहा होते हुए गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से बरेली / रामपुर रोड/कालाढूंगी रोड की ओर भेजा जायेगा।
◼️रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाली रोडवेज / केमू की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन से तिकोनिया चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी। जब शोभा यात्रा एसडीएम कोर्ट तिराहा से प्रेम टॉकीज के मध्य रहेगी तब रोडवेज पश्चिमी गेट से अपने गंतव्य को जाएंगी।

हल्के वाहनों का डायवर्जन
◼️बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के हल्के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य छोटे वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिरहा से डायवर्ट होकर आईटीआई से क्रियाशाला होते हुए मुखानी चौराहा से अपने गनतब्य को जायेंगे।
◼️रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के हल्के वाहन गन्ना सेंटर / शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर क्रियाशाला होते हुए मुखानी चौराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
◼️कालाढूंगी रोड से आने वाले समस्त प्रकार के हल्के वाहन ऊंचापुल,कुसुमखेड़ा, हनुमान मंदिर,व लालडॉंट, मुखानी चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
◼️ पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से गौलापार रोड का प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे व कालाढुंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कॉलटैक्स / हाईडिल तिराहा से पनचक्की तिराहा होते हुए चम्बल पुल से लालडॉट तिराहा व ऊँचापुल होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

जब शोभा यात्रा रोडवेज से प्रेम टाकीज तिराहा से राजपुरा होते हुए तिकोनिया चौराहा के मध्य रहेगी तब-
▪️तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाईन की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
▪️तिकोनिया से आर्मी गेट होते हुए राजपुरा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
▪️रोडवेज पूर्वी गेट से प्रेम टाकीज की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

जब शोभा यात्रा डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए अम्बेडकर पार्क के मध्य रहेगी तब-

▪️तिकोनिया से कैनाल रोड होते हुए कुल्यालपुरा चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
▪️डिग्री कॉलेज से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
▪️दोनहरिया तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
▪️ पंचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा की ओर आने वाले वाहनों को पंचक्की चौराहा से चंबल पुल की ओर भेजा जाएगा।

दिनांक 14/04/26 को डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयन्ती/वैसाखी अवकाश के दृष्टिगत कैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्रान्तर्गत यातायात डायवर्जन प्लान

जनपद नैनीताल में कैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 14/04/2026 को डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयन्ती/वैसाखी अवकाश के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था को बनाये रखने हेतु निम्नलिखित यातायात/डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी –

1- दिनांक 14/04/26 को डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयन्ती/वैसाखी के अवसर पर अवकाश होने के कारण कैंची/भवाली व भीमताल में यातायात के अतिरिक्त दबाव को कम करने के लिए अल्मोडा/रानीखेत की ओर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को क्वारब व खैरना से डायवर्ट कर वाया रामगढ/मुक्तेश्वर होते हुए हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा ।

2- दिनांक 14/04/26 को अवकाश के दौरान हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकेंगे एवं अन्य भारी वाहनों को यातायात का दबाव देखते हुए समय –समय पर मस्जिद तिराहा भवाली से पीछे रोका जायेगा अथवा रामगढ व खुटानी मोटर मार्ग से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

3- दिनांक 14/04/26 को अवकाश के दौरान बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले पर्यटक जो अपने प्राईवेट वाहनों से वाया भीमताल होते हुए कैंची धाम मन्दिर जाना चाहते है उनके वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जायेगा तथा विकास भवन पार्किंग से पर्यटकों को स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली/कैंची धाम मन्दिर दर्शन हेतु भेजा जायेगा।

4- दिनांक 14/04/26 को अवकाश के दौरान बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले पर्यटक जो अपने प्राईवेट वाहनों से वाया गेठीया/नैनीताल होते हुए कैंची धाम मन्दिर जाना चाहते है उनके वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जायेगा तथा सैनेटोरियम पार्किंग से स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम मन्दिर दर्शन हेतु भेजा जायेगा।

 अतः समस्त पर्यटकों/आमजनमानस/वाहन स्वामियों एवं चालकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु वीकेंड के दौरान कैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्रान्तर्गत यातायात एवं डायवर्जन प्लान का अनुसरण कर अपनी यात्रा करने का कष्ट करें ।

स्रोत:- मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823