wh OMG : दहेज की मांग पूरी नहीं की, तो पत्नी को लगा दिया इस गंभीर बीमारी का इंजेक्शन, अब पुलिस ने….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK OMG : दहेज की मांग पूरी नहीं की, तो पत्नी को लगा दिया इस गंभीर बीमारी का इंजेक्शन, अब पुलिस ने….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

OMG : दहेज की मांग पूरी नहीं की, तो पत्नी को लगा दिया इस गंभीर बीमारी का इंजेक्शन, अब पुलिस ने…..

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दहेज की मांग न पूरी करने पर एक महिला को उसके पति ने HIV संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया. इसके बाद से ही महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. महिला के पिता ने कोर्ट में गुहार लगाई तो ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न मारपीट और हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. महिला के परिजन ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से कर रहे हैं.

सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र में रहने वाले शख्स ने 2003 में अपनी बेटी की शादी उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के जसवावला गांव के एक युवक से की थी. लड़की के पिता ने शादी में गाड़ी और नकदी दी थी, लेकिन युवक और उसके परिवार वाले इस दहेज से नाखुश थे.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

उन्हें छोटी गाड़ी नहीं बल्कि बड़ी गाड़ी स्कॉर्पियो और 25 लाख रुपए चाहिए थे. लड़की को ससुराल के लोग दहेज के लिए बार-बार परेशान कर रहे थे. मांग पूरी न करने पर एक बार तो उन्होंने लड़की को घर से बाहर तक निकाल दिया था.

दहेज के लिए कर रहे थे मारपीट

कुछ दिनों बाद गांव में बिरादरी की पंचायत में दोनों पक्षों के बीच फैसला हुआ और लड़की को वापसी ससुराल भेज दिया गया. हालांकि, फिर से महिला को दहेज के लिए तंग किया जाने लगा और उसके साथ मारपीट भी होने लगी. परिजनों का आरोप है कि उसका पति और अन्य ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे. साथ ही उसे कुछ दवाइयां और इंजेक्शन दिए जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिवार का आरोप है कि महिला को उसके पति ने HIV इन्फेक्शन वाला इंजेक्शन भी लगाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

HIV संक्रमित पाई गई महिला

महिला की जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी और उसका हायर सेंटर में चेकअप कराया गया तो वहां पर वह एचआईवी संक्रमित पाई गई. महिला के एचआईवी संक्रमित होने के बाद उसके पति का भी टेस्ट कराया गया, जो की नेगेटिव पाया गया. महिला के परिजनों ने पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन वहां से उन्हें कोई मदद नहीं मिली. इसके बाद परिजनों ने कोर्ट में ससुराल वालों के खिलाफ याचिका दायर की.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

परिवार ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

कोर्ट ने पुलिस को ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए. जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट और हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. मामले में महिला के परिजन ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसा किसी और के साथ न हो.

स्रोत Im

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823