Connect with us

उत्तराखंड

कालाढूंगी (नैनीताल) ‘पुलिस आपके द्वार’ अभियान के तहत कालाढुंगी में ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति का दिया संदेश


नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ‘पुलिस आपके द्वार’ अभियान के तहत कालाढुंगी क्षेत्र में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कोटाबाग चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत रियाड़ से जुड़े नए गांव में आयोजित इस जन-संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।


कार्यक्रम का आयोजन एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे और प्रभारी निरीक्षक कालाढुंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज जोशी और चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र राणा ने चौपाल का संचालन किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


चौपाल में ग्रामीणों को बताया गया कि अब उनका क्षेत्र राजस्व पुलिस से हटकर नियमित पुलिस के अधीन आ गया है, जिससे कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इसके साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए और किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल संपर्क करने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


पुलिस अधिकारियों ने नशा मुक्ति पर जोर देते हुए युवाओं और अभिभावकों से ‘नशा मुक्त गांव’ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।


सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बाहरी व्यक्तियों, रेहड़ी-फड़ी वालों और किरायेदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए गए। वहीं महिला सुरक्षा के तहत ‘गौरा शक्ति मॉड्यूल’ और महिला अधिकारों से जुड़े कानूनों की जानकारी भी विस्तार से दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए गांव में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823