wh Lalkuan News: सांसद प्रतिनिधि के प्रयासों के बाद लालकुआं में बस स्टॉपेज बनाने की कार्रवाई शुरू करने के DM ने दिये निर्देश - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Lalkuan News: सांसद प्रतिनिधि के प्रयासों के बाद लालकुआं में बस स्टॉपेज बनाने की कार्रवाई शुरू करने के DM ने दिये निर्देश - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan News: सांसद प्रतिनिधि के प्रयासों के बाद लालकुआं में बस स्टॉपेज बनाने की कार्रवाई शुरू करने के DM ने दिये निर्देश

Lalkuan News: सांसद प्रतिनिधि के प्रयासों से बस स्टॉपेज बनाने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी

लालकुआं (नैनीताल)

शैलेन्द्र कुमार सिंह


लालकुआं में लंबे समय से बस अड्डा या फिर बस स्टॉपेज बनाए जाने की मांग उठाई जाती रही है मगर आज तक इस पर अमल नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

हालांकि अब सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती के प्रयासों से लालकुआं में बस स्टॉपेज बनाने की कार्रवाई को बल मिला है।

बीते दिवस लक्ष्मण खाती ने जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह को ज्ञापन सौंपा था जिसमें कहा गया था कि लालकुआं में कुमाऊं का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है मगर नेशनल हाईवे पर आवागमन की व्यवस्था बहुत ही लचर है और यहां बस स्टॉपेज ना होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......

वहीं पत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने परिवहन विभाग के मंडलीय प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक को तत्काल पत्र भेजकर लालकुआं में रोडवेज बस स्टॉपेज बनाने की कार्रवाई शुरू करने के आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

ऐसे में अब उम्मीद है कि लालकुआं वासियों को जल्द ही बस स्टॉपेज की सौगात मिल सकती है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823