Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं न्यूज़:- देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट मामले में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा विधायक और सत्ता पक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

देहरादून में स्कूल नाम परिवर्तन विवाद पर बवाल, कांग्रेस का प्रदर्शन और ज्ञापन


लालकुआं (नैनीताल) देहरादून में एक स्कूल का नाम बदलने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा विधायक उमेश शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ा (देहरादून) में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ अभद्रता, मारपीट और जानलेवा हमले जैसी घटना को अंजाम दिया है। कांग्रेस ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा नेताओं द्वारा सत्ता के दुरुपयोग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और “सत्ता के नशे में भाजपाई मदमस्त हो चुके हैं।” पार्टी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं और प्रशासनिक तंत्र पर दबाव बनाने का प्रयास हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


इसी के विरोध में मंगलवार प्रातः 11:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में व्यापक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी/तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।


प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, नगर महामंत्री सईद सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानु, पीसीसी सदस्य हरेन्द्र बोरा, नंदन दुर्गापाल, कुंदन मेहता, रविशंकर, खीमानंद दुम्का, हाजी अय्यूब अली, तिवारी, बीना जोशी, मीना कपिल, माया देवी, कमलेश यादव, आजम खान, नरेश चौधरी, योगेश उपाध्याय, सूरज राय, विशाल झा, हेमंत पांडे, इमरान खान, कमल दानु, अमजद खान सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी आंदोलन को और उग्र करेगी।


More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823