Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं न्यूज़:- नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं में गणतंत्र दिवस सहित जननेता भगत सिंह कोश्यारी को पदम् भूषण मिलने पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दीं शुभकामनाएं

आँचल दुग्ध संघ में राष्ट्रभक्ति के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस, पद्म भूषण सम्मान पर जताया गया गौरव

लालकुआँ।
नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में 77वाँ गणतंत्र दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। संघ के प्रशासनिक भवन प्रांगण में अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।


इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस की लोकतांत्रिक विजय और पद्म भूषण सम्मान—दोनों ही उत्तराखंड के लिए गौरव, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक हैं। यह क्षण समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।


अपने संबोधन में मुकेश बोरा ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्र की सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। वहीं भगत सिंह कोश्यारी का सार्वजनिक जीवन सादगी, सिद्धांतनिष्ठा, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी मिसाल रहा है। उनका योगदान न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए मार्गदर्शक रहा है।
उन्होंने बताया कि इस गौरवशाली अवसर पर आँचल दुग्ध संघ से संबद्ध 692 दुग्ध समितियों एवं 5 अवशीतन केंद्रों में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।


मुकेश बोरा ने पद्म भूषण सम्मान की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।


इसी क्रम में उन्होंने दुग्ध संघ के कामगारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि कर्मचारियों की वेतन वृद्धि में ₹1500 की प्रोत्साहन राशि 1 जनवरी से लागू करने का सकारात्मक निर्णय लिया गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 26 जनवरी भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इसी दिन देश में संविधान लागू हुआ। यह दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वहन की भी प्रेरणा देता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी, अनुशासन एवं पारदर्शिता के साथ कार्य कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।


इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष एवं बलिदान का प्रतीक है। लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता से ही देश निरंतर प्रगति कर सकता है।
प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान के माध्यम से देश को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक पर्व है। यह दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यक्रम का सफल संचालन भी किया।
अंत में अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा एवं प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य दीपा रैकवाल, गोविन्द सिंह मेहता, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र राणा, प्रभारी स्टोर खलील अहमद, प्रभारी इंजीनियरिंग राजू दुमका, प्रभारी लैब रमेश आर्या, प्रभारी उत्पादन उमेश राणा, प्रधान सहायक युगल किशोर, डॉ. रमेश मेहता, प्रभारी एमआईएस कमलेश कुमार, सुरेश चंद्र, विजय चौहान, अवर अभियंता दिनेश कुलौरा सहित दुग्ध संघ के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823