wh Lalkuan News: चुनाव प्रचार में इस निर्दलीय प्रत्याशी ने दिखाया दम, तेज किया चुनाव प्रचार - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Lalkuan News: चुनाव प्रचार में इस निर्दलीय प्रत्याशी ने दिखाया दम, तेज किया चुनाव प्रचार - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan News: चुनाव प्रचार में इस निर्दलीय प्रत्याशी ने दिखाया दम, तेज किया चुनाव प्रचार

Lalkuan News: चुनाव प्रचार में इस निर्दलीय प्रत्याशी ने दिखाया दम, और तेज किया चुनाव प्रचार

लालकुआं (शैलेन्द्र कुमार सिंह)

नगर पंचायत लालकुआं में अध्यक्ष पद को लेकर लगातार घमासान जारी है यहां भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी के अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है जिसमें से एक अलमारी चुनाव चिन्ह के साथ माजिद अली चुनाव मैदान में है।

लालकुआं मुख्य बाजार में अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार करते निर्दलीय प्रत्याशी माजिद अली

उन्होंने अपने समर्थकों के साथ नगर के विभिन्न वार्डों में होते हुए मुख्य बाजार में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह लालकुआं के ही निवासी हैं और यहीं पर उन्होंने जन्म लिया है। अब तक विकास कार्यों के नाम पर लालकुआं की जनता को पूर्व के नगर पंचायत अध्यक्षों ने सिर्फ ठगने का काम किया है।

माजिद अली, निर्दलीय प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह अलमारी

इसलिए अब वह चुनाव मैदान में है और जनता का जन समर्थन उन्हें मिल रहा है उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासी होने के नाते यहां के स्थानीय मुद्दों को वह भलीभांति जानते हैं और सभी अहम मुद्दों का वह प्रभावी तरीके से समाधान करने का काम करेंगे। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823