wh Lalkuan News: कई सड़क हादसों के बाद भी यहां नहीं सुधर पा रही यातायात व्यवस्था, कौन है जिम्मेदारी? देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Lalkuan News: कई सड़क हादसों के बाद भी यहां नहीं सुधर पा रही यातायात व्यवस्था, कौन है जिम्मेदारी? देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan News: कई सड़क हादसों के बाद भी यहां नहीं सुधर पा रही यातायात व्यवस्था, कौन है जिम्मेदारी? देखें रिपोर्ट:-

Lalkuan News: कई सड़क हादसों के बाद भी यहां नहीं सुधार पा रही यातायात व्यवस्था, कौन है जिम्मेदारी? देखें रिपोर्ट:-

लालकुआं (नैनीताल)
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

लालकुआं शहर में कई सड़क हादसों से सबक लेने के बाद भी यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है, अब इसके लिए यातायात पुलिस को जिम्मेदार ठहराएं या फिर नगर पंचायत लालकुआं को………

Lalkuan News: कई सड़क हादसों के बाद भी यहां नहीं सुधर पा रही यातायात व्यवस्था, कौन है जिम्मेदारी? देखें रिपोर्ट:-


जी हां हम बात कर रहे हैं नगर में हॉट बाजार और नेशनल हाईवे 109 के आसपास बदइंतजामी की, यहां बुधवार और शनिवार को लगने वाले हॉट बाजार के चलते दुकानदार अपनी दुकान है हाईवे से सटा कर लगाते हैं, जबकि ई रिक्शा और टेंपो संचालक बेतरतीब ढंग से यहां अपने वाहन खड़े कर देते हैं वहीं ओवर ब्रिज से लालकुआं की तरफ तेजी से छोटे और बड़े वहां उतरते हैं जिससे दुर्घटनाओं की संभावना अधिक बढ़ जाती है।

ऐसा नहीं है कि यहां कभी कोई हादसा नहीं हुआ हो कुछ समय पूर्व यहां एक ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने की वजह से उसने कई दुपहिया वाहनों को रौंद डाला था।

हालांकि मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। यहां ल बार-बार सड़क हादसे होने के बाद भी आज तक ना तो यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो पाई है और ना ही टेंपो स्टैंड बनाया गया है इतना ही नही हाट बाजार नेशनल हाईवे से सटाकर आज भी लगाई जा रही है।

कई बार बैठकें हुंई और समाधान करने के प्रयास किए गए मगर आज तक धरातल पर कोई काम नहीं हो सका है यही वजह है कि यहां आए दिन हादसों का खतरा मंडराता रहता है।

आसपास के लोग यहां सब्जी बाजार करने आते हैं और ई-रिक्शा, टेंपो आदि की वजह से व्यस्तता अधिक बढ़ जाती है जिससे दुर्घटनाओं की संभावना हर समय बनी रहती है। अब इस पूरे प्रकरण में ट्रैफिक पुलिस को जिम्मेदार ठहराएं या फिर नगर पंचायत लालकुआं को।


वहीं अब नगर पंचायत लालकुआं के नवनिर्वाचित बोर्ड और चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी से लोगों को काफी उम्मीदें हैं……देखते हैं व्यवस्था पटरी पर कब तक लौटेगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823