wh Lalkuan/Haldwani: लालकुआं विधानसभा के इन अहम मुद्दों के समाधान हेतु ये संगठन मिला SDM से, जाने क्या है पूरा मामला:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Lalkuan/Haldwani: लालकुआं विधानसभा के इन अहम मुद्दों के समाधान हेतु ये संगठन मिला SDM से, जाने क्या है पूरा मामला:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan/Haldwani: लालकुआं विधानसभा के इन अहम मुद्दों के समाधान हेतु ये संगठन मिला SDM से, जाने क्या है पूरा मामला:-


हल्द्वानी

  • बागजाला में विकास कार्यों, निर्माण कार्यों, जल जीवन मिशन योजना, सड़क बनाने और पंचायत चुनावों में शामिल किए जाने की मांग
  • उपजिलाधिकारी हल्द्वानी से मिला किसान महासभा का प्रतिनिधिमंडल

अखिल भारतीय किसान महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल बागजाला की समस्याओं के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी हल्द्वानी से मिला। बागजाला में रुके हुए विकास कार्यों, निर्माण कार्यों, जल जीवन मिशन की रुकी हुई पाइप लाइन, रोकी गई सीसी सड़क को शुरू करने और आगामी पंचायत चुनावों में बागजाला को पुनः शामिल किए जाने को लेकर एसडीएम हल्द्वानी के सम्मुख अपना पक्ष रखा गया। उपजिलाधिकारी ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। एक मांग पत्र एसडीएम हल्द्वानी के माध्यम से जिलाधिकारी नैनीताल को भी प्रेषित किया गया।

किसान महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि, बागजाला (गोलापार) में दशकों से लोगों की बसासत है। दशकों पहले सरकार द्वारा ही बागजाला में लोग बसाए गए थे। उसके बाद शासन-प्रशासन ने जन सुविधाओं को बढ़ाते हुए यहाँ नहर, गूल, स्कूल, बिजली पोल, सड़क बनवाए और आंगनबाड़ी भी खुलवाई। संविधान के तहत प्राथमिक स्तर के लोकतंत्र यानी ग्राम पंचायत के चुनाव भी यहाँ करवाए गए। देवला तल्ला ग्राम पंचायत से जोड़ते हुए 7 बार यहाँ ग्राम पंचायत के चुनाव शासन-प्रशासन द्वारा करवाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “हर घर नल-जल” का भी काम यहाँ शुरू हुआ था। होना तो चाहिए था कि गरीब व दलित बहुसंख्यक आबादी वाले बागजालावासियो को शासन-प्रशासन और ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराता जोकि यहां कि जरूरत है। लेकिन पहले 2019 में बागजाला को ग्राम पंचायत से बाहर किया गया उसके बाद यहां विकास कार्य रोक दिए गए। लोग पुराने घरों को समयानुसार नया बनाना चाह रहे थे, लेकिन घरों के निर्माण पर भी रोक लगा दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना का कार्य बीच में ही रोक दिया गया। सड़क निर्माण का काम भी रोक दिया गया। और तो और विधायक निधि से पास होकर प्रशासन की सहमति से बन रही सीसी सड़क को भी वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा तोड़ दिया गया। बागजाला ग्राम की सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिसकी तत्काल मरम्मत की जरूरत है।

बागजाला के इन हालातों को ठीक करने के लिए उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को दिए गए चार सूत्रीय मांग पत्र में मांग की गई कि,
1-
वागजाला में रुके हुए विकास कार्यों जैसे का काम पूर्ववत शुरू कराया जाए ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


2-
सड़क, जल जीवन मिशन की पाइप लाइन, घरों में नल आदिग्रामीणों के घरों के निर्माण, नवीनीकरण व अन्य निर्माण में लगायी गयी पाबंदी हटाई जाए।


3- बागजाला को पूर्व की भांति देवला तल्ला ग्राम पंचायत में शामिल करते हुए आगामी पंचायत चुनावों में शामिल किया जाए ।


4- बागजालावासियों को जो जहां पर है उसे वहीं पर भूमि का मालिकाना हक देने का प्रस्ताव प्रशासन की ओर से राज्य सरकार को भेजा जाए।

उपजिलाधिकारी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, अखिल भारतीय किसान महासभा के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश, पंकज चौहान, ललित मटियाली, पुष्पा भट्ट, मीना भट्ट, भावना देवी, लक्ष्मी, हरक सिंह बिष्ट, भगवती गोस्वामी, चन्दन सिंह मटियाली, प्रभात पाल आदि शामिल रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823