wh पुलिस ब्रेकिंग:- उत्तराखण्ड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

पुलिस ब्रेकिंग:- उत्तराखण्ड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले


देहरादून। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड द्वारा शुक्रवार को प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल करते हुए 11 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए। जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को रिक्त पदों के सापेक्ष विभिन्न जनपदों, वाहिनियों एवं अन्य इकाइयों में नई तैनाती दी गई है।


पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि स्थानांतरण प्रक्रिया जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। इन तबादलों के बाद कई जिलों एवं इकाइयों में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की तैयारी मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार आगामी समय में पुलिस विभाग में और भी प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823