wh Big Breaking: लालकुआं के नजदीक इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में नहाते समय PHD की छात्राओं की बनाई अश्लील वीडियो और फोटो, मचा हड़कंप - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Big Breaking: लालकुआं के नजदीक इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में नहाते समय PHD की छात्राओं की बनाई अश्लील वीडियो और फोटो, मचा हड़कंप - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Big Breaking: लालकुआं के नजदीक इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में नहाते समय PHD की छात्राओं की बनाई अश्लील वीडियो और फोटो, मचा हड़कंप

पंतनगर (यूएस नगर) पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के अंतर्राष्ट्रीय गेस्ट हाउस में ठहरीं तीन पीएचडी स्कॉलर छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और फोटो खींचने का सनसनीखेज मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है।

यह करतूत एक स्थानीय युवक ने अतिथि गृह के बाथरूम की खिड़की से अपने मोबाइल फोन से की थी। आरोप है कि उस समय पुलिस व अन्य अधिकारियों ने दबाव बनाकर मामला वहीं दबाकर युवक को छोड़ दिया, लेकिन मानसिक अवसाद से गुजरने के बाद इन छात्राओं ने थाना प्रभारी कैंट, देहरादून को शिकायती पत्र दिया, जिसके बाद थाना पंतनगर पुलिस ने अब जाकर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......

विश्वविद्यालय से जुड़ीं इन तीन छात्राओं ने शिकायती पत्र में बताया कि डीम्ड विवि द्वारा उन्हें 2 जनवरी 2025 को देहरादून से पंतनगर विवि में शोध करने भेजा गया था। जहां पंतनगर विवि के अंतर्राष्ट्रीय अतिथि गृह में उन्हें कमरे आवंटित किए गए थे।

3 जनवरी की शाम 6 बजे जब ये तीनों युवतियां कमरे से अटैच बाथरूम में बारी-बारी से गईं तो एक युवती ने स्नान करने के दौरान देखा कि एक युवक उनका वीडियो बना रहा है और फोटो खींच रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....

शोर मचाने पर जब सभी लोग बाहर निकले तो एक युवक भागता हुआ दिखाई दिया।
प्रारंभिक पड़ताल में अतिथि गृह के समीप रहने वाले एक युवक से पूछताछ की गई। गुरुदत्त नाम के इस युवक ने पुलिस से पूछताछ के दौरान इस तरह की वीडियो बनाने और फोटो खींचने पर पश्चाताप जताया।

आरोप है कि पुलिस व अन्य अधिकारियों ने समझौता करा दिया। इन पीड़ित छात्राओं के अनुसार, वे घटना के बाद से मानसिक अवसाद से गुजर रहीं कि उनका वीडियो भी वायरल नहीं हो और आरोपी युवक के खिलाफ भी कार्रवाई हो।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

आखिरकार इसका निर्णय लेते हुए हमने देहरादून पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा, जिसके आधार पर अब पंतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है।

उन अधिकारियों के खिलाफ भी जांच कराई जाएगी, जिन पर बाहरी शोधकर्ताओं को भयभीत कर माफीनामा लिखाने का आरोप लगाया गया है। प्रकरण को लेकर विवेचक नियुक्त कर दिया है। जल्द ही कठोर कार्रवाई की जाएंगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823