wh रेलवे ब्रेकिंग। 5 मार्च से लालकुआं से इस स्थान तक चलेगी ये साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन, देखें समय सारिणी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK रेलवे ब्रेकिंग। 5 मार्च से लालकुआं से इस स्थान तक चलेगी ये साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन, देखें समय सारिणी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

रेलवे ब्रेकिंग। 5 मार्च से लालकुआं से इस स्थान तक चलेगी ये साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन, देखें समय सारिणी

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-03

गोरखपुर:- रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15015/15016 लालकुआँ-अमृतसर-लालकुआँ एक्सप्रेस का संचलन 05 मार्च, 2024 से प्रत्येक मंगलवार को लालकुआं से तथा 06 मार्च, 2024 से प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से चलाई जाएगी।
15015 लालकुआँ-अमृतसर एक्सप्रेस 05 मार्च, 2024 से प्रत्येक मंगलवार को लालकुआँ से 13.40 बजे प्रस्थान कर रूद्रपुर सिटी से 14.18 बजे, मुरादाबाद से 16.15 बजे, सहारनपुर से 20.30 बजे, अम्बाला से 22.10 बजे, लुधियाना से 23.56 बजे तथा दूसरे दिन जलन्धर सिटी से 00.55 बजे छूटकर अमृतसर 02.20 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 15016 अमृतसर-लालकुआँ एक्सप्रेस 06 मार्च, 2024 से प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से 05.55 बजे प्रस्थान कर जलन्धर सिटी से 07.07 बजे, लुधियाना से 08.12 बजे, अम्बाला से 10.05 बजे, सहारनपुर से 11.25 बजे, मुरादाबाद से 15.00 बजे तथा रूद्रपुर सिटी से 16.50 बजे छूटकर लालकुआँ 17.35 बजे पहुॅचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- दुग्ध समिति चुनाव में बड़ा उलटफेर: भाजपा नेता भरत नेगी को अपने ही गढ़ में जगदीश पंत ने दी मात

स्रोत:- जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय, पूर्वोत्तर रेलवे

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823