Connect with us

उत्तराखंड

सातवां चरण सम्पन्न: सातवें चरण के बाद कई पदों पर बढ़त बरकरार, महामंत्री पद पर रोमांच जारी…..

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआं चुनाव: सातवें चरण के बाद कई पदों पर बढ़त बरकरार, महामंत्री पद पर रोमांच जारी

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआं इकाई के चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। सातवें चरण की मतगणना संपन्न होने के बाद अधिकांश पदों पर बढ़त बनाए हुए प्रत्याशियों की स्थिति और मजबूत हुई है, जबकि महामंत्री पद का मुकाबला अभी भी बेहद रोचक बना हुआ है।

अध्यक्ष पद पर श्री दीवान सिंह बिष्ट ने 229 मत प्राप्त कर मजबूत बढ़त कायम रखी है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री नरेश चौधरी को 119 मत मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/हल्द्वानी/रुद्रपुर:- पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सूचना मुख्यालय पहुंचे स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नेगी, देखें रिपोर्ट:-

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री महेश भट्ट 191 मतों के साथ अग्रणी बने हुए हैं। वहीं श्री विशाल झा को 89 तथा श्री मनोज मौर्या को 43 मत प्राप्त हुए हैं।

कोषाध्यक्ष पद पर श्री विनोद पांडे 212 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि श्री सुजीत कुमार गिरी को 122 मत मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/हल्द्वानी/रुद्रपुर:- पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सूचना मुख्यालय पहुंचे स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नेगी, देखें रिपोर्ट:-

महामंत्री पद पर मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। श्री नंदन सिंह राणा 178 मतों के साथ बढ़त पर हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी श्री अमजद खान को 166 मत प्राप्त हुए हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच मात्र 12 मतों का अंतर होने से अंतिम परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

उपाध्यक्ष पद पर श्री प्रकाश कुमार 176 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। श्री भुवन सिंह बिष्ट को 78 तथा श्री किशन भट्ट को 73 मत प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/हल्द्वानी/रुद्रपुर:- पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सूचना मुख्यालय पहुंचे स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नेगी, देखें रिपोर्ट:-

संगठन मंत्री पद पर श्री जितेन्द्र गुप्ता 186 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि श्री करीम खान को 147 मत मिले हैं।

मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों एवं समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है और सभी की निगाहें अंतिम परिणामों पर टिकी हैं। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार शेष चरणों की मतगणना पूर्ण होने के बाद अधिकृत परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823