wh जिले के इस रिजॉर्ट में चल रहा था ऐसा काम, फिर SSP मीणा की पुलिस ने मारी दमदार एंट्री - UK LIVE 24 NEWS NETWORK जिले के इस रिजॉर्ट में चल रहा था ऐसा काम, फिर SSP मीणा की पुलिस ने मारी दमदार एंट्री - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

जिले के इस रिजॉर्ट में चल रहा था ऐसा काम, फिर SSP मीणा की पुलिस ने मारी दमदार एंट्री

भीमताल स्थित “द पाम रिजॉर्ट” में शोर शराबा हुडदंग मचाने वाले 27 लोगों के किए चालान, रिजॉर्ट मैनेजर और कर्मियों के विरुद्ध भी कार्यवाही

जिले के इस रिजॉर्ट में चल रहा था ऐसा काम, फिर SSP मीणा की पुलिस ने मारी दमदार एंट्री

“द पाम रिजॉर्ट ” भीमताल में रात्रि में कुछ लोगों द्वारा पुनः साउंड बजाकर काफी शोर शराबा/उत्पाद मचाकर रिसॉर्ट के आस पास आवासीय परिवारों तथा वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों के बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी में खलल डाला जा रहा है।

जिले के इस रिजॉर्ट में चल रहा था ऐसा काम, फिर SSP मीणा की पुलिस ने मारी दमदार एंट्री

जिस संबंध में सूचना प्राप्त होने पर श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए दिनांक 05.03.2025 की रात्रि में उक्त रिजॉर्ट में दबिश देने हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एस ओ जी व अन्य की एक संयुक्त टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में खुला CP Plus सीसीटीवी कैमरों का शोरूम, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर मामूर कर तत्काल कार्यवाही करते हुए “द पॉम रिजॉर्ट” भीमताल में रात्रि में दबिश दी गई। दबिश के दौरान रिजॉर्ट में ओम साईं कैमिकल कम्पनी मेरठ (उ०प्र०) द्वारा आयोजित एक समारोह में मौके पर कुल 32 व्यक्ति (26पुरुष,06 महिलाएं) मौजूद पाए गए ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में खुला CP Plus सीसीटीवी कैमरों का शोरूम, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

जहां पर साउंड बजाकर काफी शोर शराबा मचाया जा रहा था। जिस पर श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल द्वारा रिजॉर्ट में शोर शराबा कर उत्पात मचाने वाले कुल 26 व्यक्तियों के मौके पर ही उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 250/- रुo प्रत्येक के नगद चालान कर कुल 6,500/- रुo संयोजन शुल्क जुर्माना किया गया साथ ही रिजॉर्ट प्रबंधक के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट में 10,000 रुपया का चलान भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में खुला CP Plus सीसीटीवी कैमरों का शोरूम, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

रिजॉर्ट में मौजूद उपरोक्त सभी को चेतावनी दी गई कि इस प्रकार के कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो अन्यथा वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

नैनीताल पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में आकस्मिक चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

स्रोत:- मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823