wh लालकुआं ब्रेकिंग। युवती द्वारा लैब संचालक पर लगाए गए गंभीर आरोप निकले झूठे, CCTV कैमरे नहीं होते तो मुसीबत में पड़ सकता था लैब संचालक का परिवार, देखें ये खास रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं ब्रेकिंग। युवती द्वारा लैब संचालक पर लगाए गए गंभीर आरोप निकले झूठे, CCTV कैमरे नहीं होते तो मुसीबत में पड़ सकता था लैब संचालक का परिवार, देखें ये खास रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं ब्रेकिंग। युवती द्वारा लैब संचालक पर लगाए गए गंभीर आरोप निकले झूठे, CCTV कैमरे नहीं होते तो मुसीबत में पड़ सकता था लैब संचालक का परिवार, देखें ये खास रिपोर्ट:-

लालकुआं।

युवती द्वारा लैब संचालक पर लगाया गया अभद्रता का आरोप निकला झूठा

रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

बीती 23 अप्रैल को राजीव नगर बिन्दुखत्ता निवासी सोहनी देवी ने कोतवाली में लिखित शिकायती पत्र देते हुए नगर में स्थित ग्रीन सिटी पैथोलॉजी लैब की संचालिका प्रिया लोहनी एवं उनके पति बसंत लोहनी सहित लैब में कार्यरत कर्मचारी अर्जुन आर्य के खिलाफ उनकी पुत्री किरन के साथ अभद्रता सहित उसे मारने पीटने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- सक्रिय युवा भाजपा नेता गणेश जलाल को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी........

बताते चलें कि किरन पूर्व में इसी लैब में कार्य करती थी और उसने बाद में यहां काम छोड़ दिया था मगर लैब में वह कभी-कभी आ जाती थी। मामले की जांच कोतवाल दिनेश फर्त्याल ने बिन्दुखत्ता चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सोमेंद्र सिंह को सौंपी।

जांच पड़ताल के दौरान लैब में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पाया गया की युवती की मां के द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं वह पूरी तरह से झूठे हैं इस संबंध में सब इंस्पेक्टर सोमेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर जांच प्रारंभ की गई जिसमें पाया गया की युवती द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं इस संबंध में लैब संचालिका और उनके पति ने युवती द्वारा लिखित माफीनामा देने के बाद दरियादिली दिखाते हुए उसे माफ कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- सक्रिय युवा भाजपा नेता गणेश जलाल को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी........

बताते चले की इस मामले में सोशल मीडिया पर भी लैब संचालिका व उनके पति खिलाफ खबरें प्रसारित की गई थी इसके बाद लैब संचालिका प्रिया लोहनी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में वह पूरी तरह से निर्दोष थे बावजूद इसके बिना तथ्यों के आधार पर गलत खबरें प्रसारित की गई उन्होंने कहा कि पूरे मामले की पुलिस ने गहनता से छानबीन की है जिसमें उनके और उनके पति के ऊपर लगे सभी आरोप निराधार पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- सक्रिय युवा भाजपा नेता गणेश जलाल को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी........

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823