wh विटामिन-B12 की कमी से छुटकारा पाने के लिए कर लें ये उपाय, नहीं खानी पड़ेगी दवाई - UK LIVE 24 NEWS NETWORK विटामिन-B12 की कमी से छुटकारा पाने के लिए कर लें ये उपाय, नहीं खानी पड़ेगी दवाई - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

विटामिन-B12 की कमी से छुटकारा पाने के लिए कर लें ये उपाय, नहीं खानी पड़ेगी दवाई

बिगड़ते खानपान और अनहेल्दी खाना खाकर लोगों को Vitamin B12 की कमी हो रही है। क्योंकि अगर आपको खुद को फिट रखना है तो पौष्टिक आहार लेना आपके लिए बहुत जरूरी है।

शरीर को तंदरुस्त रखने के लिए आपके लिए डाइट को कंट्रोल रखना और हेल्दी डाइट खाना बहुत जरूरी होता है। विटामिन बी12 की कमी होने से शरीर में थकान, चिड़चिड़ापन, कमजोरी, मेमोरी का कमजोर होना, स्किन और बाल झड़ने की समस्याएं हो सकती हैं। 

कुछ लोग विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए नॉन वेज खाना पसंद करते हैं। क्योंकि नॉन वेज बहुत तेजी से विटामिन बी12 की कमी को दूर करने में मदद करता है। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि आप नॉन वेज डाइट से विटामिन बी12 प्राप्त नहीं कर सकते। आज हम आपको ऐसे कुछ वेजिटेरियन फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके खाने से आप विटामिन बी12 की कमी को पूरा कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

1- दही में मिलाकर खाएं ड्राई फ्रूट्रस 

जी हां, अगर आपको विटामिन बी12 की कमी हो गई है तो आप दही में ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खा सकते हैं। इससे स्किन, बालों और बाकी पूरे शरीर को लाभ मिल सकता है। आप दही में अखरोट, बादाम, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्रस खा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

2- अलसी को दही में मिलाकर खाएं 

दही में आप अलसी मिलाकर भी खा सकते हैं। अलसी के बीज शरीर में विटामिन बी12 की कमी को बहुत तेजी से दूर करते हैं। अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं। आप अलसी के बीजों को भूनकर इन्हें दही में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। 

3- दही और कद्दू के बीज 

दही और कद्दू के बीज आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद चीज हैं। आप कद्दू के बीजों को भूनकर इसको दही में मिलाकर खा सकते हैं। बता दें कि कद्दू के बीजों में आयरन, मैग्नीशियम और जिंक का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके अलावा कद्दू के बीजों को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......

नोट:- यह लेख सुझाव एवं सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823