wh उत्तराखंड। घर आये फौजी ने लगाई पुलिस से गुहार, बोला पत्नी डंडों से पीटती है, और तो और……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड। घर आये फौजी ने लगाई पुलिस से गुहार, बोला पत्नी डंडों से पीटती है, और तो और……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। घर आये फौजी ने लगाई पुलिस से गुहार, बोला पत्नी डंडों से पीटती है, और तो और…….

रुड़की कोतवाली पहुंचे एक सैनिक ने पुलिस ने गुहार लगाई कि वह उसे उसकी पत्नी से बचाएं। पत्नी हर रोज उसको पीटती है, झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है।

बुधवार को उसको पीटकर घर से निकाल दिया गया। इस पर पत्नी को कोतवाली बुलाने पर दोनों के बीच कोतवाली में ही हंगामा हो गया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने मामले को शांत कराया।

किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करती रहती है पत्नी
बुधवार सुबह ढंडेरा क्षेत्र के एक कालोनी निवासी सैनिक ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि वह कश्मीर में तैनात है। इन दिनों छुट्टी पर आया है। जब से छुट्टी पर आया है तब से पत्नी किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करती रहती है उसके साथ मारपीट करती है।


उसको इस बात की आशंका है कि वह किसी दिन उसकी हत्या कर सकती है, इसलिए उसकी सुरक्षा की जाए। बुधवार को भी घर से उसको पीटकर निकाला गया। इसके बाद कोतवाली से पुलिसकर्मी महिला को बुलाने के लिए पहुंच गए जब महिला कोतवाली पहुंची तो हंगामा हो गया।


दोनों कोतवाली में ही आपस में भिड़ गए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों को शांत कराया। पति घर जाने को तैयार नहीं है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच के विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823