Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड ब्रेकिंग:- मुख्यमंत्री के निर्देश: चलेगा “ऑपरेशन प्रहार” पुलिस मुख्यालय में डीजीपी की उच्च स्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून में अपराध पर लगेगा लगाम: “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त एक्शन के निर्देश


देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब पुलिस “ऑपरेशन प्रहार” चलाएगी। इस अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


पुलिस मुख्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। बैठक में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे, एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल और एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


बैठक में आईजी गढ़वाल को देहरादून की कानून-व्यवस्था की दैनिक मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए, वहीं एसएसपी देहरादून को अधीनस्थ अधिकारियों की स्पष्ट जिम्मेदारी तय कर जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा गया।

क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को फील्ड में सक्रिय रहते हुए चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और बैरियरों पर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से सुबह के समय पुलिस बल की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।


इसके अलावा एसटीएफ को राजधानी में सक्रिय आपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सत्यापन अभियान के तहत पीजी, किरायेदारों और होम-स्टे गतिविधियों की सघन जांच भी सुनिश्चित की जाएगी। देर रात निर्धारित समय के बाद संचालित होने वाले बार और पब्स पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।


डीजीपी ने स्पष्ट किया कि “ऑपरेशन प्रहार” के माध्यम से राजधानी में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाएगा और आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और जवाबदेही के साथ कार्य करेगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823