wh Uttarakhand: करवा चौथ के दिन महिला ने अपने पति की पीठ पर लिखा कुछ ऐसा-कि हर कोई कर रहा तारीफ, जाने क्या है पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand: करवा चौथ के दिन महिला ने अपने पति की पीठ पर लिखा कुछ ऐसा-कि हर कोई कर रहा तारीफ, जाने क्या है पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand: करवा चौथ के दिन महिला ने अपने पति की पीठ पर लिखा कुछ ऐसा-कि हर कोई कर रहा तारीफ, जाने क्या है पूरा मामला

हल्द्वानी। करवाचौथ पर सुहागिनों ने सुहाग की दीर्घायु की कामना करते हुए उपवास रखा। साथ ही परंपरानुसार हाथों पर शानदार डिजाइन में मेहंदी भी रचाई। वहीं, इस पर्व को हिम्मतपुर तल्ला निवासी गीता मिश्रा ने कुछ अलग तरीके से मनाया। उन्होंने अपने पति डा. संतोष मिश्रा की पीठ पर मेडिकल कॉलेज की प्रापर्टी लिखकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

देहदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उन्होंने पर्व के मौके पर अनूठी पहल की। जागरूकता से जुड़े उनके प्रयास को काफी सराहा गया। 

गीता मिश्रा ने बताया कि मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को कुशलता प्राप्त करने के लिए बाडी (मृत शरीर) की आवश्यकता होती है। ऐसे में अगर मरणोपरांत व्यक्ति अपनी देह मेडिकल कालेज को दान कर दे तो मेडिकल के विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक कार्य करने में आसानी होगी। साथ ही देश का चिकित्सा क्षेत्र और बेहतर तरीके से प्रगति करेगा। देश को कुशल डॉक्टर मिलेंगे। 

गीता ने बताया कि पति डॉ. संतोष मिश्रा की प्रेरणा से उनके परिवार ने 2013 में देहदान का संकल्प लिया था। इसके बाद से अपने परिचितों व समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को नेत्रदान, देहदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

वहीं, डॉ. संतोष मिश्रा ने लोगों से आग्रह किया कि इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग से सम्पर्क करें।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823