wh लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का के आवास पर हुआ युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का सम्मान, संगठन मजबूती का लिया संकल्प - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का के आवास पर हुआ युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का सम्मान, संगठन मजबूती का लिया संकल्प


हल्दूचौड़। भारतीय जनता पार्टी हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का के आवास पर रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष पवन दुम्का, मानस तिवारी तथा मंडल आईटी संयोजक प्रद्युमन दुम्का का मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का द्वारा फूल-मालाओं के साथ आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के ऊर्जावान कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी रहेंगे।


कार्यक्रम के दौरान उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823