Connect with us

उत्तर प्रदेश

(जॉब अलर्ट) वन विभाग में 701 वन दरोगाओं की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी या यूपी वन विभाग भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं वन्यजीव विभाग में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के अधीन वन दरोगा के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जारी किया है। आयोग द्वारा 22 सितंबर 2022 को जारी नोटिस के मुताबिक, वन दरोगा के कुल 701 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जाना है। इन रिक्तियों में से 288 अनारक्षित हैं, जबकि 160 एससी, 20 एसटी, 163 ओबीसी और 70 ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में नेटवर्क सुधार की मांग: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, नए टावर और फाइबर कनेक्टिविटी का उठाया मुद्दा

UPSSSC वन दरोगा भर्ती 2022 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक

ऐसे में यूपी वन विभाग के लिए निकाली गई वन दरोगा भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर से शुरू होनी है और उम्मीदवार 6 नवंबर 2022 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को 13 नवंबर तक आवेदन शुल्क 25 रुपये के भुगतान के साथ अप्लीकेशन सबमिट करना होगा और इसी तारीख तक ही आवश्यक त्रुटि सुधार या संशोधन भी कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में नेटवर्क सुधार की मांग: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, नए टावर और फाइबर कनेक्टिविटी का उठाया मुद्दा

UPSSSC द्वारा जारी यूपी वन दरोगा भर्ती 2022 अधिसूचना के मुताबिक किसी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थान से निर्धारित विषयों में स्नातक उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। इन विषयों में गणित, भौतिकी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वानिकी, भूगर्भ विज्ञान, कृषि, सांख्यिकी और पर्यावरण विज्ञान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को UPSSSC द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में स्कोर प्राप्त किया होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2022 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है, अधिक जानकारी व चयन प्रक्रिया समेत अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में नेटवर्क सुधार की मांग: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, नए टावर और फाइबर कनेक्टिविटी का उठाया मुद्दा

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823