Connect with us

मध्य प्रदेश

दुस्साहस। कलयुगी मां ने 5 वर्ष के मासूम को गर्म चिमटे से दागा, गुप्तांगों पर भी……

मध्य प्रदेश के गुना में चांचौड़ा से ऐसी खबर सामने आई है, जिसमें बारे सुनकर हर कोई बुरी तरह सहम जाएगा. दरअसल चांचौड़ा थाना क्षेत्र के बरबटपुरा में सौतेली मां ने 5 साल के मासूम बच्चे को गर्म चिमटे से दाग दिया.

बच्चा दर्द के मारे चीखता चिल्लाता रहा और उसकी सौतेली मां फिर भी नहीं रुकी, वो दर्द से तड़प रहे बच्चे को गर्म चिमटे से दागती रही. सौतेली मां बस यही नहीं रुकी बल्कि बच्चे के गुप्तांग पर भी गर्म चिमटा लगा दिया.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/हल्द्वानी/रुद्रपुर:- पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सूचना मुख्यालय पहुंचे स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नेगी, देखें रिपोर्ट:-

सौतेली मां को बच्चे पर क्यों आया गुस्सा

बच्चे की चीख सुनकर पास के घर में रहने वाली उसकी दादी दौड़कर उसे बचाने के लिए पहुंची. सौतेली मां ने बच्चे के साथ ऐसी निर्दयता सिर्फ इसलिए की क्योंकि उसने बिस्तर में पेशाब कर दिया था.

जानकारी के अनुसार तैयब शाह ने 2021 में कोरोना में पत्नी की मृत्यु हो जाने के बाद रजिया से दूसरी शादी की थी. तैयब की पहली पत्नी से तौफीक नाम का 5 साल का बेटा है. बुधवार को तैयब सुबह 6 बजे पानी भरने के लिए चला गया था, उस समय बच्चे ने बिस्तर में पेशाब कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/हल्द्वानी/रुद्रपुर:- पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सूचना मुख्यालय पहुंचे स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नेगी, देखें रिपोर्ट:-

बच्चे को दादी ने आकर बचाया

इससे बच्चे की सौतेली मां गुस्से से आगबबूला हो गई. जिसके बाद उसन चिमटा गर्म किया और बच्चे के दोनों कूल्हों, बाएं हाथ की कलाई, ठोड़ी और गुप्तांग पर दाग दिया. दर्द के कारण बच्चा जोर से चिल्लाने लगा तो दादी रईसा बानो उसे बचाने पहुंची.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/हल्द्वानी/रुद्रपुर:- पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सूचना मुख्यालय पहुंचे स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नेगी, देखें रिपोर्ट:-

इसके बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए बीनागंज के सरकारी अस्पताल लेकर गए. दादी की शिकायत के बाद रजिया पर पुलिस ने खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाने की धाराओं मे एफआईआर दर्ज की है.

स्रोत im

More in मध्य प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823