Connect with us

उत्तर प्रदेश

(बड़ी खबर) भारी बवाल, महिला की मौत, सीएम योगी का दौरा, तब कहीं जाकर पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश जफर

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक लाख रुपये के इनामी खनन माफिया जफर को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम था। वह उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के भरतपुर से भाग गया था। मुरादाबाद के शहर एसपी अखिलेश भदौरिया ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि सीएम योगी आदित्य नाथ के मुरादाबाद पहुंचने से चंद घंटे पहले एक लाख के इनामी जफर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जफर को पैर में गोली लगी है। पाकबड़ा क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी जफर बुधवार रात  उत्तराखंड के भरतपुर गांव में पुलिस टीम पर हमला कर फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं। जंगली जानवरों के लिए पेयजल की व्यवस्था हेतू नगर अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने वन सचिव को भेजा ज्ञापन, देखें रिपोर्ट:-

ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर 2022 को खनन माफिया और उसके गुर्गे एसडीएम और खनन अधिकारी पर हमला कर डंपर छुड़ा ले गए थे। इस मामले में ठाकुरद्वारा में पांच नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

डिलारी के काकरखेड़ा निवासी जफर और ठाकुरद्वारा के रतूपुरा निवासी दिलशाद फरार चल रहे थे। दोनों पर 50- 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। 12 अक्टूबर की शाम पांच बजे जफर ठाकरद्वारा में कमालपुरी चौराहे के पास पुलिस और एसओजी पर फायरिंग कर उत्तराखंड सीमा में घुस गया था। 

पुलिस टीम भी उसका पीछा करते हुए उत्तराखंड की सीमा में पहुंच गई थी। इसी दौरान आरोपी उत्तराखंड के भरतपुर गांव में गुरताज सिंह भुल्लर के मकान में घुस गया था। पुलिस टीम भी यहां पहुंच गई थी। लोगों ने टीम पर हमलाकर जफर को छुड़ा लिया था। इस दौरान फायरिंग भी हुई थी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। जबकि छह पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी। जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों पर FIR के निर्देश, वनाग्नि को लेकर DFO हिमांशु बागरी भी अलर्ट, अपील कर टोल फ्री नम्बर की दी जानकारी, देखें रिपोर्ट:-

एडीजी बरेली जोन राज कुमार ने जफर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इसके बाद से जफर की तलाश में पंद्रह टीमें लगी थीं। शनिवार को मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आ रहे हैं। जिसे देखते हुए जनपद में सुरक्षा और कड़ी गई थी। देर रात बरेली जोन के एडीजी राज कुमार ने भी मुरादाबाद पहुंचकर समीक्षा की थी और जफर की गिरफ्तारी को लेकर भी रणनीति तैयार की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड। यहां भारत रत्न डॉ अंबेडकर का झंडा उतारकर फहराया भगवा झंडा, ग्रामीणों संग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर थाने पहुंची भीम आर्मी, देख रिपोर्ट:-

डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि जफर की तलाश में पुलिस टीमें जुटी थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे जफर बाइक से पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास से होते हुए अमरोहा की ओर भाग रहा था। इसी दौरान पाकबड़ा समेत अन्य थानों की पुलिस ने उसे कैलसा रोड के पास पकड़ने की कोशिश की। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 

इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। एक गोली जफर के पैर में लगी। इसके बाद वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसी दौरान दौड़भाग में सिपाही संदीप भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल जफर और सिपाही संदीप को तुरंत जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस अफसरों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823