wh योगी सरकार में अब इन तीन रेलवे स्टेशनों के बदले गए नाम - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब इन तीन रेलवे स्टेशनों के बदले गए नाम

उत्तर प्रदेश के तीन रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए गए हैं। इसमें उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रतापगढ़, अंतू और बिशनाथगंज है। प्रतापगढ़ अब मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के नाम से जाना जाएगा और अंतू अब मां चंद्रिका देवी धाम अंतू होगा। वहीं, बिशनाथगंज अब शनिदेव धाम बिशनाथगंज से जाना जाएगा।

इन तीनों रेलवे स्टेशनों के नाम धार्मिक स्थलों के नाम पर रखे गए हैं क्योंकि ये सभी इलाके प्रतापगढ़ के प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। बता दें कि योगी सरकार में पहले भी कई रेलवे स्टेशनों के नाम बदले जा चुके हैं और जानकारी के मुताबिक, रेलवे द्वारा जल्द ही और रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदला जाएगा।

इससे पहले झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन कर दिया गया था और फैजाबाद, इलाहाबाद, मुगलसराय स्टेशन का नाम भी बदला जा चुका है। झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन किया जा चुका है। फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट कर दिया गया है। इसे लेकर सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई थी।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823