wh मुक्कमल नहीं हुआ इश्क तो एक दूसरे को गले लगा फांसी के फंदे पर झूले प्रेमी-प्रेमिका, बंधे मिले एक-एक हाथ - UK LIVE 24 NEWS NETWORK मुक्कमल नहीं हुआ इश्क तो एक दूसरे को गले लगा फांसी के फंदे पर झूले प्रेमी-प्रेमिका, बंधे मिले एक-एक हाथ - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

मुक्कमल नहीं हुआ इश्क तो एक दूसरे को गले लगा फांसी के फंदे पर झूले प्रेमी-प्रेमिका, बंधे मिले एक-एक हाथ

औरैया, मोहब्‍बत मुक्‍कमल नहीं हुई तो औरैया में प्रेमी प्रेम‍िका ने पहले एक दूजे को गले लगाया और फ‍िर फांसी का फंदा डालकर मौत को चुना। सनसनीखेज मामला औरैया के ब‍िधूना का है। जहां प्रेम में असफल होने पर प्रेमी जोड़े ने आत्‍म हत्‍या कर ली।

मुक्कमल नहीं हुआ इश्क तो एक दूसरे को गले लगा फांसी के फंदे पर झूले प्रेमी-प्रेमिका, बंधे मिले एक-एक हाथ

ट्यूबवेल के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक व किशोरी का शव

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के मुरचा गांव में रविवार की सुबह ट्यूबवेल के कमरे में युवक व किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। दोनों को उनके स्वजन तलाश रहे थे। घटना का पता लगने पर पैरों तले जमीन निकल गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। फोरेंसिक टीम ने जांच की।

एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, स्‍वजन नहीं थे तैयार

पुलिस अधीक्षक ने दोनों के स्वजन से पूछताछ की। शुरुआती जांच में पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन घर वाले तैयार नहीं थे। मुरचा गांव निवासी लगभग 22 वर्षीय शिवम कुमार पालीटेक्निक का छात्र था। पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से उसकी नजदीकियां थी। दोनों के बीच नजदीकी का पता लगने पर उनके स्वजन विरोध कर रहे थे।

साड़ी के फंदा बनाकर दोनों ने लगाया मौत को गले

स्‍वजनों ने कई बार दोनों को समझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन वो अपनी जिद पर रहे। बात न बनती देख उन्होंने एक दूजे के खातिर जान देने का मन बना लिया। मौका पाकर खुदखुशी कर ली। दोनों के शव एक साथ फांसी के फंदे से लटके मिले। इतना ही नहीं दोनों के एक-एक हाथ भी बंधे हुए थे। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि प्रेमी युगल में लड़के का उल्टा व लड़की का सीधा हाथ बंधा मिला है। साड़ी का फंदा गले में था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।मुक्कमल नहीं हुआ इश्क तो एक दूसरे को गले लगा फांसी के फंदे पर झूले प्रेमी-प्रेमिका, बंधे मिले एक-एक हाथमुक्कमल नहीं हुआ इश्क तो एक दूसरे को गले लगा फांसी के फंदे पर झूले प्रेमी-प्रेमिका, बंधे मिले एक-एक हाथ
सुसाइड नोट में लिखा एक साथ हो अंत‍िम संस्‍कार

पुल‍िस को मौके से सुसाइड नोट भी म‍िला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि हम दोनों एक दूसरे से अलग नहीं हो सकते। इसलिए जान दे रहे। इसमें किसी का कोई दोष नहीं। आत्मा का शांति तभी मिलेगी जब एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया जाए।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823