wh भयानक सड़क हादसा। बस को साइड से चीरते हुए निकल गया ट्रक, 7 लोगों की मौत, सिर धड़ से हुए अलग - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

दुर्घटना

भयानक सड़क हादसा। बस को साइड से चीरते हुए निकल गया ट्रक, 7 लोगों की मौत, सिर धड़ से हुए अलग

रविवार दोपहर सवारियों से भरी बस को सामने से ट्रक से टक्कर मार दी। ट्रक बस की एक साइड को चीरते हुए निकल गया। हादसे में 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है। डॉक्टरों के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसा यूपी के उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में जमल्दीपुर के पास हुआ है।


हादसा इतना भयानक है कि एक यात्री सड़क पर उछल कर गिर गया। जिससे उसका सिर फट गया। यही नहीं, दो यात्रियों का सिर कट कर अलग हो गए। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से भाग गया, उसे पकड़ने के लिए जिले में नाकाबंदी कर दी है।

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823