wh देवभूमि के इस शहर से अपनी असली पहचान छिपाकर युवती को वृंदावन ले गया आसिफ खान नाम का युवक और फिर धामी की पुलिस ने…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK देवभूमि के इस शहर से अपनी असली पहचान छिपाकर युवती को वृंदावन ले गया आसिफ खान नाम का युवक और फिर धामी की पुलिस ने…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

देवभूमि के इस शहर से अपनी असली पहचान छिपाकर युवती को वृंदावन ले गया आसिफ खान नाम का युवक और फिर धामी की पुलिस ने……

उत्तराखंड (चंपावत) लोहाघाट से गायब युवती को उत्तर पश्चिम दिल्ली निवासी आरोपित चोरी की स्कूटी से लेकर फरार हुआ था। आरोपित ने खुद का नाम, पहचान छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उसे लेकर उत्तर प्रदेश पहुंच गया। पुलिस ने दोनों को वृंदावन से बरामद किया है। चोरी की स्कूटी चंपावत में सड़क किनारे मिली।

पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में धोखे में रखकर यौन संबंध बनाने, पहचान छिपाकर छलने व पत्नी के जीवनकाल में रहते शादी के प्रयास की धाराएं जोड़कर आरोपित को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

चार सितंबर को गायब हो गई थी 21 वर्षीय युवती
कालेज जाने को निकली 21 वर्षीय युवती चार सितंबर को गायब हो गई थी। स्वजन की तहरीर पर सात सितंबर को गुमशुदगी हुई। उसी दिन नगर के होटल व्यवसायी अमित जोशी ने स्कूटी चोरी होने के मामले में प्राथमिकी दी।


व्यापारी ने पिछले दिन होटल में ठहरे युवक पर स्कूटी चोरी का शक जताया था। सर्विलांस, सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने दोनों घटनाओं में 34 वर्षीय आसिफ खान पुत्र सुल्तान खान निवासी मोहल्ला सुल्तानपुरी, किरारी सुलेमाननगर, उत्तर पश्चिम दिल्ली की संलिप्तता पाई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं


सोमवार को पुलिस व एसओजी ने आरोपित आसिफ व युवती को वृंदावन से बरामद कर लिया। अभियुक्त के बैग से चोरी की स्कूटी की चाबी, ड्राइविंग लाइसेंस मिला।

डीएल के आधार पर अभियुक्त की पहचान आसिफ के रूप में हुई। अभियुक्त की निशानदेही पर चंपावत के खूना बोहरा के पास झाड़ी में स्कूटी बरामद कर ली गई। मंगलवार को युवती के बयान हुए। आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। युवती के बयान के बाद धाराएं बढ़ाई गई हैं। इंटरनेट मीडिया पर नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। – अजय गणपति, एसपी, चंपावत

स्रोत im

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823