wh Big Breaking: योगी के यूपी में हुआ हल्द्वानी के वनभूलपुरा जैसा कांड, उपद्रवियों ने कई वाहनों में भी लगाई आग, ये है पूरा मामला…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

Big Breaking: योगी के यूपी में हुआ हल्द्वानी के वनभूलपुरा जैसा कांड, उपद्रवियों ने कई वाहनों में भी लगाई आग, ये है पूरा मामला……..

उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान रविवार को भीड़ ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और उपद्रवियों को खदेड़ा. मौके पर डीएम, एसपी सहित 5 थाने की पुलिस तैनात है. इनाके में तनाव की स्थिति कायम है. वहीं, पुलिस ने मौके से कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार एक गली में से भीड़ ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी। इस दौरान एक अज्ञात की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि डिप्टी कलेक्टर, एसपी के पीआरओ और सिपाही घायल हो गए।

पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़ते हुए भीड़ को दौड़ा लिया। गुस्साई भीड़ ने मस्जिद के बाहर खड़ी कारों और बाइकों में आग लगा दी, जिससे कई गाड़ियां जल गईं। हालात को देखते हुए जिले के सभी बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। डीआईजी ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष दावा कर रहा है कि यह हरिहर मंदिर है. इसको लेकर आज सुबह साढ़े सात बजे से सर्वे हो रहा था. कोर्ट के आदेश पर एडवोकेट कमिश्नर सर्वे के लिए पहुंचे थे.

इसी बीच, शाही जामा मस्जिद के बाहर भीड़ जमा होने लगी और सर्वे को लेकर हंगामा शुरू हो गया. हालांकि, अधिकारियों ने भीड़ को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस की टीम को निशाना बनाते हुए पथराव शुरू कर दिया.

वहीं, पथराव की घटना के बाद पुलिस इलाके में लोगों से शांति की अपील करती दिखाई दी. पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि शांति बनाए रखें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. एक अधिकारी ने कहा कि कोई भी उपद्रव फैलाने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पथराव की घटना में जो भी उपद्रवी शामिल हैं, वीडियो फुटेज के आधार पर उन्हें चिह्नित किया जा रहा है.

पथराव की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ उपद्रवी पुलिस को निशाना बनाकर पथराव करते दिख रहे हैं. जिस इलाके में पथराव हुई है, वहां की सड़क पर कई लोगों के चप्पल मिले. इस घटना के बाद बाजार बंद दिखाई दिए. इलाके की दुकानें बंद दिखीं.

संभल जिले की जामा मस्जिद को हिंदू पक्ष की ओर से अदालत में हरिहर मंदिर का दावा किए जाने के बाद कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके सर्वे के आदेश दिये थे. 19 नवंबर को रात में मस्जिद का सर्वे हुआ. आज फिर 24 नवंबर को सर्वे टीम शाही जामा मस्जिद सर्वे के लिए पहुंची थी. हालांकि, मस्जिद कमेटी ने सर्वे के लिए अपनी सहमति दी है, और दोनों पक्षों की मौजूदगी में ही मस्जिद का सर्वे हो रहा है.

स्रोत im

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823