wh (बड़ी खबर) CM योगी को मिली बम से उड़ाने की धमकी…. पुलिस महकमा अलर्ट… देखे रिपोर्ट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (बड़ी खबर) CM योगी को मिली बम से उड़ाने की धमकी…. पुलिस महकमा अलर्ट… देखे रिपोर्ट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

(बड़ी खबर) CM योगी को मिली बम से उड़ाने की धमकी…. पुलिस महकमा अलर्ट… देखे रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए हैं।शनिवार रात को सुरक्षा मुख्यालय के सीयूजी नंबर पर एक अज्ञात शख्स ने फोन किया और सीएम योगी बम से उड़ाने की धमकी दी। जिसके बाद इस मामले में महानगर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल उधम सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।वहीं एसटीएफ, एटीएस और लखनऊ पुलिस मोबाइल नम्बर के आधार पर जांच में जुट गई हैं। बीते चार सालों में सीएम योगी को यह पांचवीं धमकी मिली है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी का कॉल पुलिस के पास आया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को मुख्यालय में अज्ञात शख्स ने फोन कर सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी। इस मामले में हेड कांस्टेबल ऊधम सिंह ने लखनऊ की महानगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। फोन करने वाले ने सीयूजी नंबर पर फोन किया था।

पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात 10 बजे सुरक्षा मुख्यालय के सीयूजी नंबर पर कॉल आई। इस कॉल को हेड कांस्टेबल ऊधम सिंह ने रिसीव किया। फोन उठाते ही दूसरी तरफ से योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। कांस्टेबल ने फोन करने वाले से नाम पूछा, तो उसने फोन काट दिया। पुलिस अब फोन करने वाले के नंबर के आधार पर उसे तलाश रही है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फोन का लोकेशन भी ट्रेस किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी संभव कोशिश पुलिस कर रही है। पुलिस की चार टीम को इस काम में लगाया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823