wh Lalkuan Breaking. पति ने अपनी पत्नी का गला घोटकर की हत्या, मचा हड़कंप, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Lalkuan Breaking. पति ने अपनी पत्नी का गला घोटकर की हत्या, मचा हड़कंप, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर, देखें रिपोर्ट:-

लालकुआं न्यूज़– लालकुआँ के निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के रावतनगर द्वितीय में पति ने अपनी पत्नी का गला घोटकर हत्या कर दी है। जिसकी सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

सोमवार की रात को रावत नगर द्वितीय निवासी गोविंद मेहता की अपनी पत्नी ललिता से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर उसने चुन्नी से अपनी पत्नी ललिता का घोट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गए। वही सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाल समेत फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है। जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोविंद का पहली पत्नी से तलाक के बाद ललिता से दो वर्ष पूर्व ही दूसरा विवाह हुआ था। ललिता का भी पहले पति की मौत हो गई थी। आरोपित की पहली पत्नी से दो बच्चे है। जबकि मृतका का पहले पति से एक बेटी है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823