wh News: पापा ने मम्मी का गला दबाने के बाद फंदे से लटकाया शव, 5 साल की मासूम ने ऐसे खोला राज…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK News: पापा ने मम्मी का गला दबाने के बाद फंदे से लटकाया शव, 5 साल की मासूम ने ऐसे खोला राज…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तर प्रदेश

News: पापा ने मम्मी का गला दबाने के बाद फंदे से लटकाया शव, 5 साल की मासूम ने ऐसे खोला राज….

मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में लाई गई विवाहिता की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। मायके वालों को सूचना दी गई कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मायके वाले पहुंचे तो महिला की पांच साल मासूम बेटी ने रो-रोकर पूरी कहानी बता दी।

उसने सादे पन्ने पर ड्राइंग बनाते हुए बताया कि पापा ने मम्मी को कैसे मारा और गला दबाया। यह देख सभी हैरान रह गए।

इतना देखते ही मायके वाले भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ते देख ससुराल वाले भाग गए। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। कहा, जब तक आरोपित गिरफ्तार नहीं होते, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....

2019 में की थी शादी

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी मृत महिला सोनाली के पिता संजीव त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में अपनी बेटी की शादी झांसी के शिव परिवार कॉलोनी में संदीप गोदौलिया से की थी। संदीप मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। शादी के बाद से ही दामाद और उसके घरवाले बेटी को प्रताड़ित करने लगे। सोनाली ने पांच साल पहले बेटी को जन्म दिया, तो उसको ताने मारने के साथ अस्पताल में अकेला छोड़कर भाग गए थे, जिस पर वह बेटी को अपने साथ घर ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

ससुराल वाले करने लगे उत्पीड़न

करीब एक साल बाद ससुराल वाले बेटी को साथ ले गए और फिर उत्पीड़न करने लगे, जिस पर बेटी ने मुकदमा दर्ज कराया था। छह माह पहले समझौता हो गया था। सोनाली के मामा के बेटे की शादी थी। सोनाली अपनी मासूम बेटी को लेकर 12 फरवरी को शादी में गई थी। 14 फरवरी को शादी हुई। इस बीच पति ने फोन करके कहा कि घर आ जाओ, वरना कभी मत आना। इस पर शनिवार शाम को बेटी को ससुराल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

सोनाली की तबीयत का आया फोन

सोमवार सुबह बेटी के ससुराल से फोन आया कि सोनाली की तबीयत खराब है। फिर फोन आया कि उसने फांसी लगा ली। वे मेडिकल कालेज पहुंचे। वहां नातिन दर्शिका ने बताया कि पापा ने मम्मी को मारा और फिर गला दबा दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) रामवीर सिंह ने बताया कि मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। महिला के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्रोत

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823