Connect with us

क्राइम

OMG : घर में चोरी करने घुसा चोर, नहीं मिला कीमती सामान तो घर में मौजूद महिला को किस (Kiss) करके भागा

मुम्बई उपनगरीय के मलाड में एक अजीब मामला सामने आया है. चोरी करने घुसे चोर को जब कोई कीमती सामान नहीं मिला तो आरोपी घर में मौजूद महिला को चूमकर भाग गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया.

साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया.

कुरार थाना पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को छेड़छाड़ और लूट की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह घटना 3 जनवरी को मलाड के कुरार इलाके में हुई.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- जनहित के मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: इन्दर पाल आर्य

38 साल की शिकायतकर्ता के अनुसार, वह घर पर अकेली थी, तभी आरोपी ने घर में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद आरोपी ने महिला का मुंह बंद कर दिया और उससे सभी कीमती सामान, नकदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड सौंपने को कहा. हालांकि, जब महिला ने कहा कि उसके घर में कोई कीमती सामान नहीं है, तो आरोपी ने उसे चूमा और भाग गया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- जनहित के मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: इन्दर पाल आर्य

महिला ने बाद में कुरार पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. शिकायत के बाद उसी शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- जनहित के मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: इन्दर पाल आर्य

पुलिस ने बताया कि आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है. साथ ही उसका कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपने परिवार के साथ रहता है और फिलहाल बेरोजगार है.

स्रोत im

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823