wh नैनीताल में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सघन अभियान, 52 स्थानों पर चेकिंग - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

नैनीताल में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सघन अभियान, 52 स्थानों पर चेकिंग


नैनीताल, 03 अप्रैल 2026

जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत व्यापक सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।


अभियान के प्रभावी संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जनपद के सभी थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों और पुलिस टीमों को सक्रिय करते हुए वांछित अपराधियों, वारंटियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई।


अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। कुल 52 स्थानों पर चेकिंग की गई, जबकि 45 बार, होटल और रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा 65 बॉर्डर और बैरियर प्वाइंट्स पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।


पुलिस ने 84 व्यक्तियों का सत्यापन किया। वहीं मोटर वाहन अधिनियम के तहत 8 चालान काटे गए और 2 वाहनों को सीज किया गया। इसके साथ ही पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत 24 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब, हथियारों की तस्करी, रैश ड्राइविंग और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।


जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823