wh नैनीताल:- सचिव सीएम व कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देश के बाद बड़ा एक्शन, खुर्पाताल में अतिक्रमण पूरी तरह साफ….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

नैनीताल:- सचिव सीएम व कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देश के बाद बड़ा एक्शन, खुर्पाताल में अतिक्रमण पूरी तरह साफ…..

नैनीताल 3 अप्रैल 2026

विगत दिनों कुमाऊं आयुक्त व सचिव माननीय मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा नैनीताल के खुर्पाताल भ्रमण के दौरान प्राधिकरण की भूमि में पाए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाए जाने के निर्देश सचिव जिला विकास प्राधिकरण को दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के क्रम में जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम द्वारा खुर्पाताल क्षेत्र में 4 होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही गुरुवार एवं शुक्रवार को की गई। गुरुवार को 4 होटलों से अतिक्रमण हटाया गया था, शेष अतिक्रमण को दूसरे दिन शुक्रवार को हटाया गया।
सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल ने अवगत कराया कि गुरुवार और शुक्रवार दो दिनों में खुर्पाताल क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण की भूमि में क्षेत्र के 4 होटल स्वामियों द्वारा जो अतिक्रमण किया गया था, उसे सम्पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया गया है साथ ही जिला विकास प्राधिकरण की भूमि में घेरबाड़ भी की जा रही है।
उन्होंने अवगत कराया कि जिले में इस प्रकार के अतिक्रमण से संबंधित जो भी शिकायत प्राप्त होगी तत्काल कार्यवाही करते हुए उसे हटाए जाने का कार्य जारी रहेगा।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823